अक्षय कुमार ने गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए दान किए इतने करोड़, वायरल हो रहा है वीडियो
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच अक्षय कुमार ने राजस्थान के उदयपुर में अपनी दूसरी फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू कर दी है। खबर है कि उन्होंने उदयपुर के एक हॉस्टल के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान किया है।
उदयपुर के हॉस्टल पहुंचे अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने अपनी दूसरी फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेकर खेरवाड़ा छावनी में वनवासी कल्याण परिषद हॉस्टल का दौरा किया। वहां अक्षय कुमार ने पूजा की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार ने बच्चों संग की आरती
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने हॉस्टल में पूजा करने के बाद आरती में भी हिस्सा लिया था। वहीं जब बच्चों ने उन्हें देखा तो वह बहुत ही खुश हो गए थे। बच्चों ने अक्षय कुमार के साथ जमकर मस्ती की और ढेर सारी बातें भी कीं। साथ ही 1 करोड़ रुपये का दान भी किया।
अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपये
आपको बता दें कि उदयपुर के इस हॉस्टल का नाम अक्षय कुमार के पिता के नाम पर है। सालभर पहले एक्टर ने इस हॉस्टल को बनाने के लिए अपना सहयोग दिया था। इसके बाद इस हॉस्टल का नाम राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद हरिओम आश्रम हॉस्टल रखा गया था। अब एक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल को बनाने के लिए एक करोड़ रुपये दान का ऐलान किया है।
लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अक्षय कुमार
हाल ही में अक्षय कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट मिलेगा। पार्टी उन्हें दिल्ली की चांदनी चौक सीट से खड़ा कर सकती है। फिलहाल इस सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन सांसद हैं। हालांकि अभी पार्टी और एक्टर की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications