अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस सामंथा को गोद में उठाकर की ऐसी हरकत और फिर जो हुआ....

'कॉफी विद करण 7' चैट शो के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों एकसाथ कॉफी विद करण 7 के तीसरे एपिसोड में लोगों से अपने राज शेयर करने के लिए पहुंचेंगे।

मुंबई, 19 जुलाईः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी व‍िद करण 7' सुर्खियों में छाया हुआ है। अब तक इस चैट शो के दो एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं। इन दोनों एपिसोड्स में मेहमान बनकर आए रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज खोले। सभी ने अपनी सेक्स लाइफ से लेकर दिल टूटने तक की खबर लोगों के साथ शेयर कीं। अब इस चैट शो के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों एकसाथ कॉफी विद करण 7 के तीसरे एपिसोड में लोगों से अपने राज शेयर करने के लिए पहुंचेंगे।

तीसरे एपिसोड का प्रोमो हो रहा है वायरल

तीसरे एपिसोड का प्रोमो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पहले भी 'कॉफी विद करण' के शो का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पहली बार इस शो में नजर आने वाली हैं। तीसरे एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अपनी पहली एंट्री में ही सामंथा, करण जौहर के साथ पूरे मस्‍ती के मूड में नजर आ रही हैं।

अक्षय ने सामंथा को उठाया गोद में

इतना ही नहीं, सामंथा ने तो करण को ही टूटी हुई शाद‍ियों का ज‍िम्‍मेदार ठहरा द‍िया। करण जौहर के ख‍िलाफ सामंथा के इस हमले में अक्षय कुमार भी उनका पूरा साथ देते द‍िखाई दे रहे हैं। इस चैट शो के तीसरे एपीसोड में अक्षय कुमार अपने रियल खिलाड़ी अवतार में सामंथा रूथ प्रभु को अपनी गोद में उठाकर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत पर करण जौहर और सामंथा खूब हंसते हुए दिखाई देते हैं।

करण जौहर ने अक्षय को किया कंफ्यूज

करण जौहर ने अक्षय को किया कंफ्यूज

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर ऑस्‍कर के कॉन्ट्रोवर्शियल क‍िस्‍से से जोड़कर अक्षय कुमार से एक सवाल पूछने वाले हैं, ज‍िसका अक्षय भी बेबाकी से जवाब देते नजर आते हैं। क्रिस रॉक-विल स्मिथ ऑस्कर थप्पड़ वाले मामले को जोड़ते हुए करण जौहर ने अक्षय कुमार से पूछा- अगर क्रिस रॉक ने टीना (ट्व‍िंकल खन्ना) के बारे में मजाक किया तो आप क्या करेंगे? इसपर अक्षय कहते हैं- मैं उनके अंतिम संस्कार का सारा खर्च उठाता।

सामंथा की पसंद रणवीर सिंह

सामंथा की पसंद रणवीर सिंह

वहीं सामंथा रूथ प्रभु से करण जौहर पूछते हुए नजर आते हैं कि अगर आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त की बैचलर पार्टी की मेजबानी करनी है, तो आप डांस करने के लिए किन दो बॉलीवुड हंक को हायर करेंगी? इस पर एक्ट्रेस कहती हैं- रणवीर सिंह, रणवीर सिंह और कोई नहीं।

अक्षय और सामंथा होंगे मेहमान

अक्षय और सामंथा होंगे मेहमान

इस प्रोमो से साफ है कि 'कॉफी व‍िद करण' का ये नया एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। आपको बता दें कि इस चैट शो का नया एप‍िसोड हर गुरुवार शाम 7 बजे ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार पर स्‍ट्रीम होता है। इस बार अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु इसमें मेहमान बनकर पहुंचने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+