कौन है ये दिव्यांग शख्स जिसके साथ जमीन पर बैठकर नाचे अक्षय कुमार? सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग के साथ अपने डांस से भी फैंस को हर बार इंप्रेस किया है। हाल ही में उनकी एक डांस वीडियो वायरल हुई है जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के फैंस को जिस दिन का इंतजार था वो दिन आखिरकार आ ही गया है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। एक्टर ने इस फिल्म के लिए जोरो-शोरों से प्रमोशन किया है। एक तरफ एक्टर की फिल्म रिलीज हुई है तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

विनोद ठाकुर ने किया जबरदस्त डांस

विनोद ठाकुर ने किया जबरदस्त डांस

अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षाबंधन के रिलीज से पहले लगातार प्रमोशन किया। जिसके लिए अभिनेता हाल ही में दिल्ली भी गए थे। इस दौरान अक्षय कुमार की एक इवेंट के दौरान दिव्यांग कलाकार विनोद ठाकुर से मुलाकात भी हुई। बस फिर क्या था, अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज का गाना 'सौदा खरा खरा' की धुन बजते ही विनोद ठाकुर ने अपने डांस से जलवा बिखेरा। जिसके बाद उन्हें देखकर अक्षय कुमार भी खुद को रोक नहीं पाए।

जमीन पर बैठकर नाचे अक्षय कुमार

सौदा सौदा खरा खरा गाने में विनोद खन्ना ने जिस तरह से डांस मुव्स करे उससे अभिनेता अक्षय कुमार काफी इंप्रेस हो गए। उनका ये डांस देख अभिनेता खुद को रोक नहीं रोक पाए और साथ निभाने के लिए स्टेज पर बैठकर उनके साथ भांगड़ा किया। अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

विनोद ठाकुर और अक्षय कुमार के इस डांस ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया है। वीडियो देखते फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विनोद ठाकुर ने पैर ना होने के बावजूद जिस तरह से डांस मूव्स दिखाए हैं वह काबिलियत तारीफ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने शेयर की वीडियो

अक्षय कुमार ने शेयर की वीडियो

विनोद ठाकुर के साथ डांस करके अक्षय कुमार को इतना अच्छा लगा कि उन्होंने उनकी तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है। डांस वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि बतौर एक्टर मैं कई लोगों से मिलता हूं। पर दिल्ली में रक्षा बंधन के प्रमोशन के दौरान विनोद ठाकुर से मिलना काफी अच्छा लगा।

रिलीज हुई अक्षय कुमार की रक्षाबंधन

रिलीज हुई अक्षय कुमार की रक्षाबंधन

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी भाई बहन के रिश्ते इर्द गिर्द घुमती है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे में लगभग 9 से 11 करोड़ की कमाई की है। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+