Akshay Kumar Confirmed Kesari 3: अक्षय कुमार ने 'केसरी 3' पर लगाई मुहर, इस सूरवीर की दिखाएंगे गाथा
Akshay Kumar Confirmed Kesari 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब सराहा था। 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर भी अब दर्शकों को पसंद आ रहा है। इसके पहले 'केसरी' बनी थी, जिसमें अक्षय ही लीड रोल में थे। दूसरे पार्ट में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म का ट्रेलर दिल्ली में लॉन्च किया गया। यहां अक्षय ने कई सारे सवालों के जवाब दिए। इसी बीच उन्होंने केसरी के तीसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही बता दिया है कि वो किस पर आधारित होगी। पढ़िए ये रिपोर्ट।

'केसरी चैप्टर 2' के ट्रेलर इवेंट में अक्षय ने 'केसरी 3' की कंफर्मेंशन दी है। उन्होंने कहा, पंजाब में बहुत सारे हीरोज हुए हैं। जिनकी कहानी दुनिया के सामने नहीं आई है। मैं चाहता हूं कि केसरी 3,4,5 और 6 भी बनाऊं। केसरी 3 भी बनेगी और ये हरि सिंह नलवा के जीवन पर बेस्ड होगी। बता दें, हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह की सेना के कमांडर-इन-चीफ थे। हालांकि इवेंट में अक्षय ने इस फिल्म पर इससे ज्यादा कोई और अपडेट नहीं दिया है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू कर दिया है।
बता दें, 'केसरी चैप्टर 2' के शुरुआती दिनों से अक्षय जुड़े रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी ने कहा, सी. शंकरन नायर की बुक मेरे दोस्त ने मुझे दी। इसके बाद मैं अमृतपाल के पास लेकर गया। बाद में हम लोग करण जौहर के पास पहुंचे। उन्हें हमने बताया और वो इस पर काम करने के लिए राजी हो गए। जब हम सब अक्षय सर के पास पहुंचे तो उन्होंने कहानी आइडिया सुनते ही काम करने के लिए हामी भर दी। इसके बाद वो फिल्म की स्क्रिप्टिंग और एक-एक सीन की ड्राफ्टिंग से जुड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications