INDIA vs Bharat की छिड़ी बहस के बीच अक्षय कुमार ने बदला अपनी फिल्म का नाम, रिलीज हुआ मोशन पोस्टर
इंडिया और भारत विवाद के बीच अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'मिशन रानिगन: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू का नाम अब मिशन रानीगंज रख दिया है। जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है।
Mission Raniganj: इस वक्त देश में इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने पर बहस छिड़ी हुई है। जिसका कई बॉलीवुड सितारे भी समर्थन कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानिगन: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू का नाम बदल लिया है। मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।
इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच अक्षय कुमार ने बदला फिल्म का नाम
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्टर में एक्टर माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया है कि 7 सितंबर 2023 यानी कल फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।

शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर
फिल्म मिशन रानीगंज के मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। बता दें कि, ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, ये फिल्म जसवंत और उनकी बहादुरी की कहानी पर है। साल 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स की जान बचाई थी।
इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक
इस पोस्ट को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्ळन पर लिखा, 'साल 1989 में एक आदमी ने असंभव को हासिल कर लिया। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें। फिल्म का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।' अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम भारत-इंडिया विवाद के बीच बदला गया है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का क्यों फैसला किया इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी 2 में नजर आए थे जिसमें उन्होंने शिव दूत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीज रोल में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications