Akshay Kumar: इन 7 बिजनेस से अक्षय कुमार छापते हैं पैसे, इस तरह कमाई करोड़ों की दौलत
Akshay Kumar Business: बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर अक्षय कुमार न केवल अपनी दमदार एक्टिंग और खुद के खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है।
अक्षय कुमार का 58वां जन्मदिन
आज यानी 9 सितंबर 2025 को अक्षय कुमार अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1990 में की थी। 'खिलाड़ी', 'मोहरा', 'एलान' जैसी हिट एक्शन फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसके बाद कॉमेडी और सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों में भी उन्होंने सफलता हासिल की।

2700 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय कुमार
-आपको बता दें कि अक्षय कुमार की कड़ी मेहनत ने उन्हें आज के समय में 2700 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक बना दिया है। वह भारत के उन चुनिंदा सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जो सबसे अधिक टैक्स भरते हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं।
-जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई हैं, फिर भी वह हर साल करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। दरअसल उनकी मुख्य आमदनी का जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस वेंचर्स हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के नुसार अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फिल्मी प्रोजेक्ट्स से एक साल में वह करीब 225 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें हर एक कॉन्ट्रैक्ट पर 6 से 8 करोड़ रुपये मिलते हैं। उनके एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स, डॉलर क्लब, पॉलिसी बाजार सहित 40 से ज्यादा बड़े ब्रांड्स शामिल हैं।
अक्षय कुमार के 7 बिजनेस वेंचर्स
बेस्ट डील टीवी
अक्षय कुमार बेस्ट डील टीवी के को-ओनर हैं, जो एक हिंदी होम शॉपिंग चैनल है। ये चैनल मार्च 2015 में लॉन्च हुआ था और भारत में प्रमुख केबल व डीटीएच प्लेटफॉर्म पर फ्री-टू-एयर उपलब्ध है। अक्षय ने इस चैनल को अपनी को-एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर स्थापित किया था।
हरिओम एंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार ने साल 2008 में अपनी मां अरुणा कुमार और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर हरिओम प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'सिंह इज किंग', 'हॉलीडे', 'एयरलिफ्ट', 'रुस्तम' और 'पैडमैन' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
GOQii में निवेश
अक्षय कुमार ने साल 2019 में हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म GOQii में निवेश किया था। ये स्टार्टअप मुख्य रूप फिटनेस और हेल्थ टेक्नोलॉजी से जुड़ा है। भारत में इस प्लेटफॉर्म का ऑफिस मुंबई में स्थित है, जबकि इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है।
ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स (प्रोडक्शन कंपनी)
अक्षय कुमार ने अश्विनी यार्डी के साथ मिलकर ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स नामक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। इसकी पहली फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'ओएमजी-ओह माय गॉड' थी। कंपनी ने अब तक कई क्षेत्रीय फिल्में और टीवी सीरियल्स जैसे जमाई राजा भी प्रोड्यूस किए हैं।
Fau-G (फॉ-जी) गेम
पबजी पर भारत में प्रतिबंध लगाने के बाद अक्षय कुमार ने फॉ-जी बैटल रॉयल गेम लॉन्च किया था। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाता है, ताकि देश के वीर जवानों का समर्थन किया जा सके।
खालसा वॉरियर्स (विश्व कबड्डी लीग)
अक्षय कुमार विश्व कबड्डी लीग में खालसा वॉरियर्स टीम के मालिक भी हैं। इस टीम ने साल 2014 में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और पंजाब के खिलाड़ियों से मिलकर बनाई गई थी।
महिला आत्मरक्षा केंद्र
अक्षय कुमार कराटे में ब्लैक बेल्ट धारक हैं। उन्होंने देशभर की महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाने के लिए मुंबई के अंधेरी इलाके में महिला आत्मरक्षा केंद्र (WSDC) की स्थापना की हे। ये सेंटर शिवसेना के आदित्य ठाकरे के सहयोग से स्थापित किया गया है, जहां किसी भी उम्र की महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications