बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर खूब रोई थी अक्षरा सिंह, अब कहा, 'अपमान करना किसी का स्वभाव हो सकता हैं किंतु...'
बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर खूब रोई थी अक्षरा सिंह, अब कहा, 'अपमान करना किसी का स्वभाव हो सकता हैं किंतु...'
मुंबई, 10 जुलाई: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) अपने आगाज के साथ ही चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, पहले ही एपिसोड में मौजूद कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। तो वहीं, भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और मूस जट्टाना के बीच भी झगड़ा हो गया। अक्षरा फूट-फूटकर रोने लगीं और फिर दिव्या औऱ रिद्धिमा के बहुत समझाने के बाद वो चुप हुईं। वहीं, अब अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'अपमान करना किसी का स्वभाव हो सकता हैं, किंतु सम्मान करना हमारे संस्कार हैं।'
Recommended Video

जानिए क्यों रोई बिग बॉस के घर में अक्षरा सिंह
दरअसल, _wanted_Khabri नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। अक्षरा ने अपने रोने का कारण मूस जट्टाना को बताया है। अक्षरा ने मूस से पूछा कि मिलिंद गाबा कहां है तो, बदले में मूस ने अक्षरा से कुछ ऐसा कहा जो उन्हें हर्ट कर गया और वह इस बात को अन्य घरवालों से शेयर कर रोने लगीं।
मेरे प्रोफेशन पर भी किया कमेंट
डिनर करते वक्त अक्षरा सिंह आती हैं और बैठती हैं। उस वक्त मिलिंद, निशांत, नेहा, राकेश और प्रतीक सहित कुछ लोग बैठे होते हैं। अक्षरा बोलती हैं कि वो मूज के साथ बहुत फ्रेंडली हैं लेकिन अब वो डिस्टेंस मेंटेन करेंगी। इतना ही नहीं, अक्षरा ने कहा मूज ने मेरे काम को लेकर भी कमेंट किया- 'ये जो तुम भोजपुरी गाना वाना गाती हो...' मूज इस तरह से बोली।' अक्षरा ने कहा- ये अच्छा नहीं है। उसके पास मेरे प्रोफेशन पर कमेंट करने का अधिकार नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री से मेरी रोजी-रोटी चलती है। ये मेरा प्रोफेशन है। आप प्यार से मुझसे कहोगे तो मैं कुछ भी कर दूंगी, लेकिन इस तरह से मुझसे बात मत करिए।

मूज ने मेरी साइड कोई नहीं सुनना चाहता
इसके बाद अक्षरा गार्डन एरिया में जाती हैं और रोती हैं। दिव्या कहती हैं कि अगर उन्हें लगता है कि इस पर रोने जैसा कुछ है तो अक्षरा को इसे उठाना चाहिए। अक्षरा कहती हैं कि वो इसे जाने देंगी। मूज एक बार फिर अक्षरा और मिलिंद के साथ बात क्लियर करना चाहती हैं, लेकिन वो बात नहीं करते। तो मूज कहती हैं कि मैंने अपना साइड बताने की कोशिश की, लेकिन वो सुनना नहीं चाहते।












Click it and Unblock the Notifications