Akhil Mishra के निधन से बुरी तरह टूट गईं पत्नी Suzanne Bernert, पति के लिए लिखा इमोशनल नोट

बीते दिनों मशहूर एक्टर अखिल मिश्रा का किचन में काम करते वक्त स्टूल से गिरने से निधन हो गया। उनके यूं अचानक जाने से जर्मन पत्नी सुजैन बर्नाट पूरी तरह से टूट चुकी हैं।

Akhil Mishra Demise: फिल्म 3 इडियट्स के फेम एक्टर अखिल मिश्रा का 21 सितंबर, 2023 को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक्टर अपनी किचन में काम कर रहे थे और अचानक स्टूल से नीचे गिर गए। जिसके कारण उनके सिर पर गहरी चोट आई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्टर की मौत हो गई। अब उनकी मौत की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं उनकी पत्नी सुजैन बर्नेट पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वह एक्टर के जाने से बुरी तरह टूट चुकी हैं।

अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नर्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर के साथ तस्वीर साझा की। साथ ही पति को याद कर इमोशनल नोट लिखा। इसमें कपल साथ में बातचीत करने में बिजी दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, "यह हम थे, हमेशा एक-दूसरे के साथ जुड़े रहते थे, बातें करते थे, कई बार तो बस एक नज़र से... आप मेरे थे, और मैं आपकी थी"।

akhil mishra

सुजैन ने अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि, 'मैं चाहती हूं कि आपका प्यार उसे अपना ले आत्मा आगे है जहां वह जा रही है... एक लहर की तरह..।" इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में आगे उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने मैसेज कर सांत्वना दी थी। सुजैन ने आगे लिखा, "मैं यहां सभी मैसेज के लिए शुक्रिया कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आप समझ सकते हैं कि मैं सभी का जवाब फिलहाल के लिए नहीं दे सकती लेकिन भरोसा रखें कि मैं आप सभी का कमेंट पढ़ रही हूं और वह प्यार और सपोर्ट ले रही हूं। अब आमतौर पर मैं इन पोस्ट को अखिल मिश्रा को उनकी राय पूछने के लिए दिखाया करती थी। कुछ एड या क्लियर करने के लिए...अब मैं और नहीं कर सकती।"

बीते दिन अखिल मिश्रा का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एख्टर अपनी रसोई में कुछ काम कर रहे थे लेकिन तभी वह अचानक काम करते-करते स्टूल से गिर जाते हैं। जिसके कारण उनके सिर पर गहरी चोट आती है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान सुजैन बर्नाट हैदराबाद में थीं। जैसे ही उन्होंने ये खबर सुनी वह तुरंत वहां से मुंबई के लिए रवाना हुईं। फिलहाल वह एक्टर के निधन से काफी दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+