एग्स फ्रीज कराते ही आकांक्षा पुरी की हुई ऐसी हालत, बोलीं- मैं अकेले नहीं रहना चाहती, लेकिन मेरा शरीर....
Akanksha Puri: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी जब से 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई हैं, तब से वह किसी न किसी बात को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में भी आकांक्षा पुरी काफी लाइमलाइट में रहीं। कुछ समय पहले ही आकांक्षा ने एग फ्रीजिंग सर्जरी कराई थी।
एग्स फ्रीज कराने के बाद अकांक्षा पुरी की हुई ऐसी हालत
अब आकांक्षा पुरी ने एग्स फ्रीज कराने के बारे में खुलकर बात की है। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने ये बताया है कि इस सर्जरी कराने के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी हालत अब कैसी है।

'मैं लाइफ में अकेले नहीं रहना चाहती'
आकांक्षा पुरी ने कहा- मैं लाइफ में अकेले नहीं रहना चाहती हूं। कम से कम मैं अपने लिए एक बच्चा तो पालूंगी जो मेरा भविष्य होगा। मैं अपने लिए उस ऑप्शन को खत्म नहीं करना चाहती थी। उम्र जितनी बढ़ती रहती हैं, एएमएच उनता गिरता रहता है। बाद में ये ऑप्शन मेरे पास नहीं बचता।
'एग्स फ्रीजिंग एक बहुत ही महंगा प्रोसेस है'
आकांक्षा ने आगे कहा- इस बारे में मैं पिछले 4 साल से सोच रही हूं और मुझे लगता है कि अगर मैंने ये 4 साल पहले कर लिया होता तो एग्स की क्वालिटी और ज्यादा बेहतर होती। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने ये फैसला लिया। यहां तक कि अगर मैं अकेली मां बनूंगी, तो भी मुझे बहुत खुशी होगी। ये प्रोसेस बहुत महंगा है और हर कोई इसे उठा नहीं सकता है।
'मैं हॉर्मोनल इंजेक्शन ले रही थी'
आकांक्षा पुरी ने बताया- मेरे केस में मुझे कुछ शारीरिक परेशानी थी और उसके लिए मैं लगातार इंजेक्शन ले रही थी। मेरा शरीर कई चीजों से गुजर रहा था। मैं हॉर्मोनल इंजेक्शन ले रही थी। शुरुआत में तो मैं इसे किसी से शेयर नहीं कर रही थी लेकिन अब लोगों को पता चल जाएगा कि मैं मोटी क्यों दिख रही हूं। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, अगर मैं ज्यादा मोटी दिखती हूं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि मैं फिट रहना जानती हूं। मैं फिर से फिट हो जाऊंगी।
'मैं अब लंबे समय तक वर्कआउट नहीं कर सकती'
आकांक्षा पुरी ने कहा- इस सर्जरी के बाद मुझे काफी समय तक वर्कआउट करना मना है और मैं पूरी तरह से बेड रेस्ट पर हूं। ये पूरा सफर बहुत मुश्किल हो रहा है और मैं अभी भी इसे हासिल नहीं कर पाई हूं और मुझे अभी दो-तीन स्टेप्स से और गुजरना होगा।












Click it and Unblock the Notifications