'महीने में 5-6 बार संबंध बनाना होगा', 25 साल की मॉडल-एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- गंदे काम पर पैसे ऑफर

Akanksha Choudhary: 'स्प्लिट्सविला 16' और 'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने एक घटना के बारे में बताते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने एक प्रभावशाली और फेमस शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उनके मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों में ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री के एक फेमस शख्स ने उनसे कथित तौर पर पैसे की मदद के बदले सेक्सुअल फेवर की मांग की थी।

'लॉक अप 2' में आकांक्षा चौधरी ने किया सनसनीखेज खुलासा
रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस घटना के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चौधरी ने कहा- मैं एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थी लेकिन मेरे पास कपड़ों, ट्रेनिंग और दूसरे खर्चों के लिए पैसे नहीं थे। मुझे उस समय फाइनेंशियल मदद की जरूरत थी जिस मामले में मेरा परिवार भी मदद नहीं कर पा रहा था। आकांक्षा ने कहा- मुझे उस समय करीब 2 लाख रुपए की जरूरत थी, कपड़ों के लिए, ट्रेनिंग फीस और बाकी चीजों के लिए।

Akanksha Choudhary

आकांक्षा ने कहा- मुझे 2 लाख रुपए की जरूरत थी

आकांक्षा चौधरी के अनुसार उन्होंने ब्यूटी पेजेंट सर्किट के एक सीनियर पर्सनैलिटी से बात की, जिन्हें वह सालों से जानती थीं। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पहले भी कई पेजेंट को जज कर चुका था और वह उभरते हुए कंटेस्टेंट की फाइनेंशियल मदद करने के लिए जाना जाता था।

'मैं उस फेमस पर्सनैलिटी से मिलने उसके घर पर गई'

-आकांक्षा चौधरी ने दावा किया कि उसने उस व्यक्ति से कुछ समय के लिए पैसे की मदद मांगी और बदले में उसके लिए काम करने का ऑफर दिया। आकांक्षा ने उस व्यक्ति से कहा था कि अगर वह कुछ महीनों के लिए उसकी मदद कर सकता तो वह सपोर्ट चुकाने के लिए उसकी एम्प्लॉई के तौर पर काम करेगी। आकांक्षा ने कहा- वह आदमी मान गया और उसने मुझे अपने घर बुलाया। मैं पहले भी उसके घर जा चुकी थी इसलिए मुझे कुछ भी अजीब नहीं लगा और मैंने उनसे मिलने का फैसला किया।

-आकांक्षा चौधरी ने आरोप लगाया कि उस शख्स के घर पर हुई मीटिंग में अचानक एक ऐसा मोड़ आया जिसने सबकुछ बदल दिया। आकांक्षा ने कहा- जब मैं वहां गई तो वो पहले स मौजूद थे। उन्होंने पहले मुझे गले लगाने के लिए अप्रोच किया लेकिन गले लगाने के बजाए उन्होंने मुझे पुश किया और मुझे कसकर पकड़ लिया।

'साथ में सोने और गंदा काम करने के बदले पैसे ऑफर हुए'

आकांक्षा चौधरी ने आगे कहा- मेरे विरोध करने के बावजूद वो मुझे पकड़े रहे। वो बहुत बूढ़े थे, तो मैंने उनका हाथ पकड़ा और झटका। आकांक्षा चौधरी का दावा है कि उस शख्स ने उन्हें, साथ में सोने और गंदा काम करने के बदले पैसे ऑफर किए थे।

'उस शख्स ने बताया कि एक महीने में 6 बार सोना होगा, संबंध बनाना होगा'

-आकांक्षा चौधरी ने आगे कहा- उस आदमी ने पैसे की मदद के बदले में एक साफ प्रपोजल दिया था। उस शख्स ने मुझसे कहा था- मैं तुम्हें इतने पैसे दे रहा हूं लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ सोना होगा और मेरे साथ संबंध बनाना होगा। आकांक्षा ने आगे बताया- उस शख्स ने मुझे पूरी टाइमलाइन दे दी थी कि मुझे एक महीने में उसके साथ 5 से 6 बार सोना होगा और गंदा काम भी करना होगा।

-आकांक्षा ने बताया- उस शख्स ने मुझे बता दिया था कि हर महीने मुझे कितनी बार उसके साथ सोना होगा। ये बात सुनते ही मैंने तुरंत उसके प्रपोजल को मना कर दिया। मैंने उस आदमी से कहा कि अगर मुझे पहले से उसके इरादे पता होते, तो मैं कभी उससे मिलने नहीं आती। ये आरोप आकांक्षा चौधरी ने रिएलिटी शो लॉक अप 2 में लगाए हैं। हालांकि आकांक्षा ने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+