Sawan 2023: अजय देवगन से लेकर संजय दत्त तक, ये बॉलीवुड सीतारे हैं महादेव के परम भक्त, शरीर में गुदवाए टैटू
Sawan 2023: देशभर में आज यानी 4 जुलाई से सावन जैसा पवित्र पर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। जब भी वह किसी फिल्म को प्रमोट करते हैं तो सबसे पहले भगवान का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। ऐेसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो ना सिर्फ भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं बल्कि इन एक्टर्स ने उनके नाम का टैटू भी बनवाया है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अभिनेता अजय देवगन भी महादेव के परम भक्त हैं। कई बार उन्हें भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन करने पर स्पॉट किया गया। इसके अलावा उन्होंने अपने सीने पर महादेव का टैटू बनवा रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कदर महादेव के बड़े भक्त हैं।

संजय दत्त
इस लिस्ट में दूसरा नाम मशहूर एक्टर संजय दत्त का है। जो भगवान भोलेनाथ के बड़े भक्त हैं। उन्हें कई बार उनकी पूजा करते हुए देखा गया। इसके अलावा इन्होने अपने शरीर पर महादेव का टैटू भी बनवाया है।
ईशा देओल
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी महादेव की परम भक्त हैं। ईशा ने अपने कंधे के पास उनके नाम का टैटू बनवाया है। इससे ये मालूम चलता है कि एक्ट्रेस की भोलेनाथ के लिए गहरी आस्था है।
कुणाल खेमू
अभिनेता कुणाल खेमू भी भगवान भोलेनाथ में आस्था रखते हैं। उन्होंने अपनी पीठ पर त्रिशूल का टैटू बनवाया हुआ है, जिसके लिए 'ॐ नमः शिवाय' लिखा हुआ है। कुणाल खेमू अक्सर अपने परिवार के साथ भोलेनाथ के दर्शन करने जाते रहते हैं।
सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही मुस्लिम हैं लेकिन महादेव के प्रति उनकी आस्था किसी से नहीं छिपी। कभी केदारनाथ धाम तो कभी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर वह शिव जी के दर्शन करने जाती रहती हैं। इससे यह साफ होता है कि वह किसी धर्म या जाति को नहीं मानतीं। यही वजह है उन्हें कई बार इन सब वजहों से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications