दोस्तों संग पार्टी में ड्रिंक कर अजय देवगन की बेटी न्यासा ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख मां काजोल होंगी हैरान

वेकेशन के दौरान न्यासा देवगन ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की और कुछ हिट गानों पर जबरदस्त डांस किया। फेमस मैकारेना गाने पर नाचने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 23 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपने दोस्तों के साथ ग्रीस में अपनी छुट्टियां इन्जॉय कर रही हैं। वेकेशन के दौरान उन्होंने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की और कुछ हिट गानों पर जबरदस्त डांस किया। फेमस मैकारेना गाने पर नाचने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि न्यासा ने नीले और सफेद रंग की मिडी ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दोस्तों के संग ड्रिंक कर जबरदस्त डांस कर रही हैं।

ड्रिंक कर डांस करती दिखीं न्यासा

ड्रिंक कर डांस करती दिखीं न्यासा

सोशल मीडिया पर न्या देवगन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि वह अपना ड्रिंक एक टेबल पर रखती है। वह अपने दोस्तों के बीच खड़ी होती हैं और चेहरे पर गूफी एक्सप्रेशन बनाती हैं। न्यासा देवगन इसके बाद डांस करने लगती है। उनके दोस्त उन्हें चीयर करते हैं।

वायरल हो रहा है डांस का वीडियो

इसके अलावा न्यासा का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बीच बैठे हुए ड्रिंक पी रही हैं। वहीं एक और वीडियो में वह अलग-अलग आउटफिट में मैकारेना स्टेप्स करती दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार न्यासा कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्तों के साथ ग्रीस वेकेशन पर गई हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहै हैं।

दोस्तों के साथ इन्जॉय कर रही हैं वेकेशन

न्यासा देवगन के दोस्त उनकी तस्वीरों और वीडियोज को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर रहे हैं। वेकेशन की एक तस्वीर में देखा गया कि न्यासा ड्रिंक पी रही हैं और उनके बैकग्राउंड में सनसेट हो रहा है। जबकि दूसरी तस्वीर में न्यासा को अपने दोस्तों के साथ इवनिंग वॉक पर मस्ती करते हुए देखा गया। न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जाह्नवी के साथ किया था लंच

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही न्यासा देवगन ने वरुण धवन, उनकी पत्नी नताशा दलाल और जाह्नवी कपूर से एम्स्टर्डम में मुलाकात की थी। वरुण और जाह्नवी वहां अपनी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग कर रहे थे। न्यासा और उनके दोस्त ने जाह्नवी के साथ एक रेस्तरां में लंच भी किया था। न्यासा के दोस्तों ने इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

विदेश में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा

जानकारी के अनुसार न्यासा स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इस साल मई महीने में न्यासा ने लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन में शिरकत की थी। वह गुलाबी रंग के गाउन में पार्टी में नजर आई थीं और उनके साथ उनके दोस्त भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+