84 करोड़ का प्राइवेट जेट, लंदन में 55 करोड़ का बंगला, 50 करोड़ की फीस लेते हैं अजय देवगन, जानें कुल संपत्ति
Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन सालाना 25 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं, जबकि एक महीने में दो करोड़ से ज्यादा रुपए कमाते हैं।

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड के सफल एक्टरों में से एक अजय देवगन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'भोला' सिनेमागरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का मिल-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि अजय देवगन फिल्म 'भोला' में न सिर्फ लीड हीरो हैं बल्कि वह इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। अजय देवगन ने 22 साल की उम्र में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अजय देवगन को शानदार एक्टिंग के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। अजय देवगन आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर आपको बताते हैं अजय देवगन की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।
572 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन
कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन की कुल संपत्ति करीब 572 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन एक फिल्म करने के लिए 40 से 50 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने कैमियो रोल के लिए अजय देवगन ने 11 करोड़ रुपये लिए थे जबकि एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' में कैमियो रोल के लिए अजय देवगन ने 25 करोड़ रुपये की फीस ली थी। ऐसे नें अजय देवगन सालाना 25 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं, जबकि एक महीने में दो करोड़ से ज्यादा रुपए कमाते हैं।

लंदन और मुंबई में है अजय देवगन का आलीशान घर
अजय देवगन अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। चार बेडरूम वाले इस बंगले में जिम, प्राइवेट स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स रूम, लाइब्रेरी के अलावा एक मिनी थिएटर भी है। अजय देवगन भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर का नाम शिवशक्ति रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन के इस बंगले की कीमत 30 करोड़ रुपए है। इसके अलावा अजय देवगन ने लंदन में भी एक बंगला खरीद रखा है। लंदन के पार्कलेन में मौजूद इस लग्जीरियस बंगले की कीमत करीब 55 करोड़ रुपए है।
अजय देवगन को है लग्जरी गाड़ियों का शौक
अजय देवगन को लग्जरी कारों का भी जबरदस्त शौक है। सबसे पहले साल 2006 में अजय देवगन ने Maserati Quattroporte खरीदी थी। इस इम्पोर्टेड कार को खरीदने वाले वह पहले भारतीय थे। उस समय इस कार की कीमत करीब 2.8 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा उनके पास रेंजरोवर वोग है जिसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपए है। अजय देवगन के पास मर्सीडीज बेंज एस क्लास भी है जिसकी कीमत 1.4 करोड़ रुपए है। अजय देवगन के पास रॉल्स रॉयस कलीनन भी है। इस कार की कीमत करीब 6.95 करोड़ रुपए है।

अजय देवगन के पास है एक प्राइवेट जेट
आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों के पास ही खुद का प्राइवेट जेट है। इनमें से एक नाम अजय देवगन का भी है। साल 2010 में अजय देवगन ने हॉकर 800 नाम के जेट को खरीदा था। इस जेट की कीमत करीब 84 करोड़ रुपए बताई जाती है। अजय देवगन अक्सर इसका इस्तेमाल आउटडोर शूटिंग्स, प्रमोशन्स और फैमिली ट्रिप्स के लिए करते हैं।
अजय देवगन का असली नाम
जानकारी के अनुसार अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। अजय देगन ने अपने असली नाम के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि जब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे तो उस समय तीन और विशाल नाम के एक्टर फिल्मों में शुरुआत करने वाले थे। ऐसे में उनके पास अपना नाम बदलने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications