'डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है', 'सैयारा' का क्रेज देख छूटा अजय देवगन का पसीना, 'सन ऑफ सरदार 2' बढ़ाई आगे
रेड 2 के बाद अजय देवगन इस जुलाई की 25 तारीख को अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 लेकर आ रहे हैं। लेकिन अब वो फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। क्योंकि अजय ने फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। अब फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होगी। यानी फिल्म का क्लैश करण जौहर की धड़क 2 से होगा।
सन ऑफ सरदार 2 के पोस्टपोन होने का कारण सैयारा को बताया जा रहा है। दरअसल, 18 जुलाई को रिलीज हुई सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया है। फिल्म ने दो दिनों में 45 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के पहले मेकर्स ने कोई खास प्रमोशन नहीं किया। इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की।

सैयारा का क्रेज अभी भी बना हुआ है। टियर 3 और टियर 2 शहरों में फिल्म के मॉर्निंग से लेकर नाइट शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म का क्रेज और बज देखते हुए सन ऑफ सरदार 2 को पोस्टपोन किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की कमाई देख सन ऑफ सरदार 2 मेकर्स रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अगर वो 25 जुलाई को ही फिल्म रिलीज करते तो कमाई में नुकसान होना पक्का था। वहीं, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि सन ऑफ सरदार 2 के मेकर्स ने ये फैसला बहुत सूझ-बूझ और समझदारी से लिया है। हालांकि ये भी देखना है कि फिल्म की डेट आगे बढ़ाकर अजय देवगन को फायदा मिलता है या नहीं।
बता दें, सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 में आई सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था और इसने 161 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। इस वजह से भी अजय देवगन कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। क्योंकि फिल्म का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications