एडशूट के दौरान अजय देवगन को आया गुस्सा, आनंद महिंद्रा बोले- अब तो शहर छोड़ना पड़ेगा
नई दिल्ली, फरवरी 14। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन थोड़े से गुस्से में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अजय देवगन कहते हुए दिख रहे हैं कि आप बार-बार स्क्रिप्ट क्यों चेंज कर रहे हैं? आनंद महिंद्रा ने अजय देवगन के इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में उनसे मजे लिए हैं।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर लिए मजे
दरअसल, ये वीडियो महिंद्रा के एक ट्रक के एड शूट का है, जिसे अजय देवगन कर रहे थे। शूट के दौरान ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ और आनंद महिंद्रा ने इसे अजय देवगन को टैग करते हुए शेयर कर दिया। आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मुझे बताया गया है कि अजय देवगन महिंद्रा ट्रक एंड बस का एक एड शूट कर रहे थे, इस दौरान वो अपना आपा खो बैठे। इससे पहले कि वह हमारा ही कोई ट्रक लेकर मेरे पीछे आएं, बेहतर होगा कि मैं ये शहर ही छोड़ देता हूं।'

अजय ने प्रोडक्शन यूनिट पर किया गुस्सा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन बड़े ही मासूम अंदाज में गुस्सा कर रहे हैं। अजय देवगन का गुस्सा प्रोडक्शन यूनिट पर निकाल है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि प्रोडक्शन यूनिट बार-बार अजय देवगन से रीटेक करवा रही होगी, जिसकी वजह से अजय को गुस्सा आ गया। अजय देवगन यूनिट से कह रहे हैं, बार-बार स्क्रिप्ट क्यों बदल रहे हो? इस पर यूनिट की तरफ से जवाब आता है कि बार-बार नहीं सर सिर्फ चार बार बदली है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर अजय देवगन के इस वीडियो को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3200 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 242 से अधिक रीट्वीट किया गया है। आनंद महिंद्रा के वीडियो पर कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- "सर शायद आपको अजय देवगन के स्टंट के बारे में पता नहीं है। वह अपनी फिल्मों की तरह दो ट्रकों पर पैर रखकर आएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications