सास जया बच्चन को फूटी आंख नहीं सुहाती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, इस वीडियो में हैं सबूत
Aishwarya Rai Award Video: ऐश्वर्या राय अपने तलाक की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता था कि ऐश्वर्या का अभिषेक बच्चन के साथ तलाक होने जा रहा है। दोनों साथ में स्पॉट होना भी बंद हो गए थे। इसके बाद इन बातों ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया था। लेकिन बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
इन सबके बीच ऐश्वर्या को लेकर एक और खबर भी सामने आती रही है। कई खबरों में ये बताया जाता रहा है कि ऐश्वर्या की उनकी सास जया बच्चन से नहीं पटती है। जया भी ऐश्वर्या को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। अब इसका एक सबूत भी सामने आया है। हम आपको इस रिपोर्ट में एक वीडियो भी दिखाएंगे, जिसमें साफ दिखता है कि ऐश्वर्या सास जया को फूटी आंख नहीं सुहाती है।

एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऐश्वर्या को अवॉर्ड मिल रहा है। वहीं पर जया बच्चन और प्रीति जिंटा भी खड़ी हुई हैं। एक तरफ प्रीति को देखकर एक्सप्रेशन देख लग रहा है कि ये वो ऐश्वर्या के अवॉर्ड मिलने से काफी खुश हैं। दूसरी तरफ जया के एक्सप्रेशन खूब वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें बहू को अवॉर्ड लेता देख बिल्कुल भी खुशी नहीं हो रही है। भले ही ये पुराना वीडियो है। लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर कभी भी कोई बात वायरल हो जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद तरह तरह की बातें भी शुरू हो गईं। कई लोगों का ये भी कहना है कि ऐश्वर्या जया को फूटी आंख नहीं पसंद आती है।
बता दें, कुछ रिपोर्ट्स में भी दावा किया जाता रहा है कि जया नहीं चाहतीं थी कि ऐश्वर्या उनके घर की बहू बने। इसके लिए उन्होंने ऐड़ी चोटी का जोर भी लगाया था। उन्हें कपूर खानदान की बेटी पसंद थी। जिसकी शादी वो अपने बेटे अभिषेक के साथ करना चाहती थीं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी जया की ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications