ऐश्वर्या राय अपनी बच्ची का यूज कर रही! मां बेटी को साथ देखकर क्यों खड़ा हुआ ये सवाल? सामने आया वीडियो
Aishwarya-Aaradhya: ऐश्वर्या राय अकसर अपनी बेटी के साथ नजर आती हैं। चाहे अंबानी का फंक्शन हो या फिर गणपति बप्पा के दर्शन। परिवार के साथ ऐश्वर्या को अब बिरले ही देखा जाता है। तलाक के रूमर्स के बाद से तो वे पति संग भी नहीं दिखाई देतीं। अब हाल ही में ऐश्वर्या को एक बार फिर पैपराजी ने अपने कैमरे में स्पॉट किया।
हाल ही में ऐश्वर्या और आराध्या दोनों साथ में दुबई एयरपोर्ट में नजर आए। मां-बेटी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय इस क्लिप में काफी खुश नजर आ रही हैं और साथ में उनकी बेटी भी खड़ी है। मगर देखते ही देखते इस क्लिप पर लोगों ने तमाम तरह के सवाल खड़े करने शुरू कर दिये।

ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें कोई नई नहीं है। महीनों से अभिषेक संग उनके सेपरेशन की खबरें सामने आ रही हैं। भले ही कपल ने इसपर खुलकर कभी बात ना की हो मगर समय-समय पर फैंस को इस बात का अंदाजा तो लगता ही रहता है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
सेपरेशन की खबरों के बीच ऐश्वर्या जब भी मीडिया के सामने दिखीं, बेटी ही साथ में नजर आई। ऐश्वर्या राय अकसर आराध्या के साथ ही नजर आती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस बेटी संग नजर आईं तो लोग कहने लगे कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को बस इस्तेमाल कर रही हैं।
एक यूजर ने कहा कि ऐश्वर्या अपनी बेटी को इस्तेमाल करती हैं। वे अपनी बेटी आराध्या को ही हर जगह लेकर जाती हैं। साथ में ना कभी उनकी कोई दोस्त होती है और ना ही पति या परिवार का कोई अन्य सदस्य। एक्ट्रेस सिर्फ बेटी के साथ ही दिखती हैं। ऐश्वर्या ने बेटी को इस्तेमाल करके रखा हुआ है। जहां देखो उसे लेकर जाती हैं।
यूजर्स ने कहा कि क्या आराध्या का स्कूल नहीं होता? इस चीज से उसकी पढाई-लिखाई में भी कितनी दिक्कतें आ रही होंगी। ये बात उसकी मां को भी समझनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications