Aishwarya Rai ने पैर छूकर लिया PM Modi का आशीर्वाद, ब्यूटी क्वीन की सादगी और संस्कार ने लूटी महफिल
Aishwarya Rai PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। यहां पीएम के साथ ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए। इस दौरान मंच पर एक सुंदर नजारा देखने को मिला। सलवार सूट में पहुंची ऐश ने स्टेज पर पहुंचकर पीएम मोदी के पैर छुए। पीएम ने पहले सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। फिर उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या की सादगी और संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। ऐश ने इस मौके पर भाषण भी दिया। अपने जीवन में आध्यात्मिकता और सत्य साई बाबा की शिक्षाओं के बारे में बात की। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

Aishwarya Rai ने सादगी से लूटी महफिल
दरअसल ऐश्वर्या जैसे ही स्टेज पर पहुंची, वहां पहले से ही पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद थे। ऐश सबसे पहले पीएम मोदी के पास गईं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने भी उनके सिर पर हाथ रखा और फिर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स खास तौर पर ऐश की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि बच्चन परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का रिश्ता बहुत खास है। अमिताभ बच्चन कई बार खुले तौर पर प्रधानमंत्री की तारीफ कर चुके हैं। वह गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन अक्सर ही केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर रहती हैं। ऐसे वक्त में बहू ऐश्वर्या ने पीएम के पैर छूकर अपना सम्मान जाहिर किया है।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के सामने ही Aishwarya Rai पर चिल्लाए थे सलमान खान, चुपचाप देखते रहे थे जूनियर बी!
Aishwarya Rai ने स्पीच से जीता दिल
ऐश्वर्या राय ने इस दौरान भाषण भी दिया और अपनी बातों से भी वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति, रंग भेद से ऊपर उठकर हम सबको सिर्फ एक ही धर्म मानना चाहिए और वह है मानवता का धर्म। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे वर्गीकरण नहीं होने चाहिए और हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के बाद कोर्ट क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? Amitabh Bachchan की याचिका से खड़ा हुआ नया कानूनी तूफान












Click it and Unblock the Notifications