अभिषेक बच्चन के सामने ही Aishwarya Rai पर चिल्लाए थे सलमान खान, चुपचाप देखते रहे थे जूनियर बी!
Aishwarya Rai News: फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर शुरू हुआ था। उस दौरान दोनों को अक्सर कई जगहों पर साथ में स्पॉट किया जाता था। सलमान तो ऐश के इतने बड़े दीवाने हो गए थे कि कई बार वह उनके सेट पर भी मिलने के लिए पहुंच जाते थे। दोनों का ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि दबंग खान के पजेसिव नेचर की वजह से ऐश्वर्या ने अलग राह चुनी थी। हालांकि, इससे नाराज होकर सलमान ने उनके घर के बाहर और फिल्मों के सेट पर काफी हंगामा किया था।
सलमान और ऐश्वर्या के बीच एक बार काफी बुरा झगड़ा हुआ था और उस वक्त जूनियर बी भी वहां मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि फिल्म ढाई अक्षर प्रेम की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन थे। जैसलमेर में शूटिंग के दौरान अचानक सलमान खान पहुंच गए थे।

Aishwarya Rai पर नाराज हुए थे सलमान खान
उस वक्त मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान अचानक जैसलमेर पहुंच गए। उन्हें सेट पर देखकर ऐश्वर्या ही नहीं बाकी पूरी यूनिट भी हैरान रह गई थी। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था और सलमान ने अभिषेक और बाकी लोगों के सामने ही ऐश को खूब खरी खोटी सुनाई थी। बाद में सलमान वहां से चले गए थे। उन दिनों अभिषेक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, जबकि ऐश्वर्या पहले से ही बड़ी स्टार थीं। सलमान से अलग होने के बाद उनका नाम विवेक ओबरॉय के साथ भी जुड़ा था।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की वजह से Aishwarya Rai की नींदे हुई थी हराम, सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था वो किस्सा
Abhishek Bachchan और ऐश्वर्या की साल 2007 में हुई थी शादी
ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी से पहले ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और साल 2007 में कपल ने शादी की। अब ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या की परवरिश कर रही हैं। जब सलमान और ऐश्वर्या का झगड़ा सेट पर हुआ था, तब अभिषेक दोनों ही स्टार्स से जूनियर थे और उनकी ऐश्वर्या से सिर्फ को-स्टार के तौर पर ही दोस्ती थी।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के बाद कोर्ट क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? Amitabh Bachchan की याचिका से खड़ा हुआ नया कानूनी तूफान












Click it and Unblock the Notifications