शादी से पहले ऐश्वर्या राय के साथ हुआ था ऐसा भयानक हादसा, अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस की मां से कही थी ऐसी बात

Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से खबरों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय जल्द ही अपने पति अभिषेक बच्चन को तलाक देने वाली हैं। इसी बीच लोग सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan

शूटिंग सेट पर ऐश्वर्या के साथ हुआ था हादसा
ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ शादी से पहले कई फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म के सेट पर तो ऐश्वर्या राय एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल बाल बची थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों साथ में काम कर रहे थे।

अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या राय ने साथ में किया था काम
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'खाकी' में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साथ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग साल 2003 से ही चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के समय एक स्टंटमैन तेजी से गाड़ी चलाता आया और उसने कुर्सी पर बैठीं ऐश्वर्या राय को टक्कर मार दी थी।

ऐश्वर्या राय बुरी तरह से घायल हो गई थीं
इस घटना में ऐश्वर्या राय बुरी तरह से घायल हो गई थीं और उन्हें सेट से तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। बाद में मीडियो ने जिस तरह से इस घटना को बढ़ा चढ़ाकर बताया वो अमिताभ बच्चन को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। वह इस बात से काफी परेशान हो गए थे।

ऐश्वर्या की हालत को लेकर बिग बी को हुई थी चिंता
बिग बी ने रेडिफ से बातचीत करते हुए इस घटना के बारे में जिक्र किया था और बताया था कि वह ऐश्वर्या की हालत को लेकर काफी चिंता में पड़ गए थे। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के साथ ये हादसा महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था।

ऐश्वर्या राय की मां से बिग बी ने पूछा था ऐसा सवाल
अमिताभ बच्चन ने अपने इंटरव्यू में कहा था- ऐश्वर्या राय को घटना के तुरंत बाद नासिक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद मैंने ऐश्वर्या राय की मां से पूछा था कि क्या वह अपनी बेटी को नासिक से मुंबई वापस ले जाना चाहती हैं।

अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से मुंबई आई थीं ऐश्वर्या
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा था- हमने अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट की व्यवस्था की थी क्योंकि नासिक में रात के समय फ्लाइट के लैंडिंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में हमें मिलिट्री बेस पर विमान उतारने के लिए दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ी थी जो अस्पताल से 45 मिनट की दूरी पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+