'मैं उसका घर हूं तो मुझे किस बात की चिंता', ना जिम जाउंगी, ना वजन करूंगी कम, आखिर ऐश्वर्या राय को हुआ क्या?

Aishwarya Rai statement: ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के कितने करीब हैं, ये बात तो सभी लोग जानते हैं। एक्ट्रेस को अकसर बेटी संग स्पॉट किया जाता है। बीते दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ऐश्वर्या पति नहीं बल्कि बेटी संग दिखी थीं। ऐश्वर्या राय के टूटे हाथ को बेटी आराध्या ही संभालती दिखी थीं। हालांकि इस दौरान पति के साथ ना होने पर लोगों ने कई सवाल भी खड़े किये। अब ऐश्वर्या का एक पुराना बयान खूब चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस ने काफी कुछ कहा है।

पति संग तलाक की खबरों को लेकर ऐश्वर्या ने कभी भी कुछ नहीं कहा। ना तो एक्ट्रेस ने कभी इन खबरों को फर्जी बताया और ना ही इनपर कोई रिएक्ट किया। हालांकि अब उनका एक इंटरव्यू चर्चा में है, जो बच्चन परिवार में किस शख्स के बारे में है, चलिये जानते हैं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं बेटी को हमेशा साथ लेकर जाती हैं। फिर चाहे कहीं भी हो। DNA को दिये एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा भी था कि वे हमेशा अपनी बेटी आराध्या के साथ रहेंगी। वे कभी किसी स्टाफ को बेटी के साथ नहीं भेजेंगी।

ऐश्वर्या ने कहा था कि मैं उसका घर हूं तो मुझे फिर किस बात की चिंता है। इसके बाद अपने वजन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को तो ये भी लगता होगा कि मुझे जिम जाना चाहिए। मुझे अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। मगर मैं ऐसा कुछ भी नहीं चाहती।

बता दें कि अपने वजन को लेकर ऐश्वर्या राय को कई बार जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ चुका है। मगर एक्ट्रेस कभी ट्रोल्स को सीरियस नहीं लेतीं और उनके एटीट्यूड से ये बात साफतौर पर झलकती है। ऐश्वर्या अपनी बेटी के बेहद करीब हैं और आराध्या को लेकर वे कई बार कह चुकी हैं कि वे उसे अकेले बड़ा करने में सक्षम हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि वे सिर्फ अपनी बेटी के साथ रहना चाहती हैं और उन्होंने अपने घर में होम नर्सेज का मेला नहीं लगाया हुआ है। बस एक ही नर्स है और जब वो छुट्टी पर होती है तो अकेले मैं ही घर का सारा काम कर लेती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+