आराध्या की परवरिश के सवाल पर ऐश्वर्या राय से मांगी सलाह, एक्ट्रेस ने कहा-'मैं नोटबुक लेकर नहीं बैठी'

Aishwarya Rai And Aaradhya bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन को कभी अकेला नहीं छोड़तीं। चाहे कोई भी इवेंट हो एक्ट्रेस हमेशा अपनी लाडली के साथ नजर आती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय ने बेटी की परवरिश को लेकर बड़ा बयान दिया।

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ हाल ही में अबू धाबी में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। इस दौरान जब एक्ट्रेस से मीडिया ने बेटी की मां होने को लेकर सलाह देने के लिए सवाल पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई।

Aaradhya Bachchan

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय से जब बेटी की परवरिश करने को लेकर सुझाव देने को कहा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि, 'सुनो, तुम एक मां हो और तुम सबसे अच्छी तरह जानती हो। हम सभी लोग इंसान हैं और हम बैठकर एक-दूसरे को सलाह नहीं देंगे। हमारे पास इसकी कोई नोटबुक या किताब नहीं है। आप सभी एक साथ और एक ही तरह से पैदा हुए हैं और आप अपनी बेटी के लिए बेस्ट हैं।'

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ज्यादातर उनके साथ दिखाई देती है। ऐसे में जब एक्ट्रेस से एक रिपोर्टर ने पूछा कि वह सबसे अच्छी बातें सीख रही हैं, क्योंकि वो हमेशा आपके साथ रहती हैं। एक्ट्रेस ने तुरंत मीडिया की बोलती बंद कर दी और कहा कि, 'वो मेरी बेटी है, मेरे साथ ही रहेगी।' इसके बाद ऐश्वर्या आराध्या के साथ वहां से चली गईं।

बता दें कि, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन नहीं नजर आते हैं। जिसकी वजह से एक्टर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ दिखीं थीं लेकिन अभिषेक बच्चन अपने परिवार वालों के साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही कपल के तलाक की अफवाह जोरों पर हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+