तो इस बीमारी की वजह से बढ़ रहा है ऐश्वर्या का वजन? जानकर हो जाएंगे हैरान, अभिषेक को लेकर फैंस ने उठाए सवाल
Aishwarya Rai Health Condition: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय पैरिस फैशन वीक का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए। लेकिन यहां भी ट्रोलर्स बाज नहीं आए और एक्ट्रेस को उनके बढ़ते वजन के लिए ट्रोल कर दिया। अब इस ट्रोलिंग के बीच खबर है कि एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर उनके फैंस के होश उड़ जाएंगे।

ऐश्वर्या राय को लेकर सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। जिसकी वजह से उनका लगातार वजन बढ़ रहा है और वह इसे कम करने के लिए डाइट भी नहीं ले सकती हैं। यही वजह है कि वह ज्यादातर इवेंट्स में ऐसे आउटफिट पहनती हैं जिसकी वजह से उनका वजन ना पता चले।
रेडिट पोस्ट की मानें तो ऐश्वर्या राय जिस मेडिकल कंडीशन से जूझ रही हैं उसके कारण वह डाइट फॉलो नहीं कर सकती और ना ही किसी प्रकार की कोई दवा ले सकती हैं। यही वजह है कि बाकी एक्ट्रेसेस की तुलना में ऐश्वर्या का लगातार वजन बढ़ रहा है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से उनके हेल्थ अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से लगातार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। इसके बाद से ऐश्वर्या राय हर जगह केवल अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को लंबे समय बाद अपने ससुराल जलसा के बाहर स्पॉट किया गया था। खैर कपल ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications