बच्चन खानदान की 'बहू' कहे जाने पर ऐश्वर्या राय का बड़ा बयान, सरनेम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Aishwarya Rai On Bachchan Family: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बड़े ही धूमधाम से अपने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी करवाई थी। शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बन गई थीं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

बच्चन परिवार की बहू का टैग
फिलहाल ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबरें जोरों पर हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार की बहू का टैग मिलने पर अपना रिएक्शन दिया था। साल 2008 में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय से बच्चन फैमिली की बहू कहे जाने पर उनकी राय पूछी गई थी।
बच्चन सरनेम को लेकर ऐश्वर्या राय का बयान
ऐश्वर्या राय ने शादी की बाद अपने नाम के पीछे बच्चन सरनेम जोड़ दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय से पूछा गया था कि क्या कभी बच्चन सरनेम की वजह से उनकी खुद की पहचान पर कोई असर पड़ा है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था- ये सवाल मेरी लाइफ में थोड़ा ज्यादां खींचा गया है। यहां तक कि ये सभी शब्द ग्लोरियस रीडिंग के लिए हैं। ये इसे 'बच्चन बहू' की तुलना में थोड़ा ज्यादा ड्रामैटिक बनाता है। मैं सिर्फ एक आम लड़की हूं। मैं ऐश्वर्या राय हूं जिसने अभिषेक बच्चन से शादी की है तो मेरा नाम वही है।
'इस परिवार के सदस्य लोगों की नजरों में रहे हैं'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था- ये सब परसेप्शन है और मुझे लगता है कि ये इस फैक्ट के कारण टॉक जनरेट करता है कि इस परिवार के सदस्य निश्चित रूप से लोगों की नजरों में रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सरनेम की रेलिवेंस इसी से है। परिवार के लोगों ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पहचान हासिल की है और वो इसके हकदार भी हैं।
'अभिषेक और मैं एक-दूसरे से प्यार करते थे'
ऐश्वर्या राय ने कहा- इसलिए नाम को उसका प्लेस दिया गया है और लोग इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और यही एक परिवार की फंक्शनिंग है। लेकिन हम एक परिवार हैं। अभिषेक और मैं एक-दूसरे से प्यार करते थे और हमें अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिला और हमने शादी कर ली। मैं इसे लेकर और कुछ नहीं कहना चाहती हूं।
बेटी आराध्या के साथ अलग रहती हैं ऐश्वर्या राय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं और उनकी बच्चन फैमिली से कोई बातचीत नहीं है। वहीं पिछले कई मौकों पर ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच अनबन के हिंट मिले हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी ऐश्वर्या बच्चन फैमिली के साथ नहीं बल्कि बेटी आराध्या संग पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications