क्या सच में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हुए अलग? यह सबूत कर रहे हैं तलाक की ओर इशारा, फैंस हुए परेशान

Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan: गणेश चतुर्थी बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में बीते सोमवार को ऐश्वर्या राय जीएसबी गणपति पंडाल में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडिया वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों बप्पा के दर्शन करने के बाद घर लौटने के लिए पंडाल से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं। लेकिन भीड़ ने उनको घेर लिया। ये देख ऐश्वर्या थोड़ी परेशान होती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या आराध्या को इशारा करते हुए कुछ कहती है और फिर वह कार की तरफ जाती है।

Aishwarya Rai

वीडियो में आराध्या अपनी नानी को संभालते हुए नजर आईं। वह जैसे ही गाड़ी के पास पहुंची तो उन्होंने अपनी नानी के लिए दरवाजा खोला और उन्हें सहारा दिया। इसके बाद पीछे से ऐश्वर्या राय भी किसी तरह से भीड़ से बाहर निकलकर आगे आती हैं और इसके बाद अपनी कार में सवार होकर तीनों वहां से निकल गईं।

ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी बेटी आराध्या बच्चन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने अभिषेक बच्चन के साथ नहीं नजर आने पर सवाल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ये अपने पति के साथ क्यों नहीं दिखती कभी। अन्य यूजर ने लिखा, 'जया आंटी तो कभी अपनी बहू के साथ नजर ही नहीं आती।'

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जब से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग-अलग नजर आए तभी से दोनों के तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं। इस शादी के बाद से कपल एक भी बार किसी इवेंट में साथ नहीं दिखा। ऐश्वर्या राय ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट होती हैं। वहीं तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस को उनके ससुराल जलसा के बाहर स्पॉट किया गया था। हालांकि अब तक कपल ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+