कमाई के मामले में ऐश्वर्या राय से कितनी पीछे हैं श्वेता बच्चन? Aishwarya की इस बात से परेशान हैं बच्चन परिवार

Shweta Bachchan and Aishwarya Rai: इन दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने आपना खास प्रतीक्षा बंगला अपनी बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट में दे दिया है। इस बंगले की कीमत 50 करोड़ रुपए है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग अमिताभ बच्चन और उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन अब अपनी 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति का बंटवारा कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपान एक आलीशान बंगला अपनी बेटी श्वेता के नाम कर दिया है। हालांकि इसके बाद बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय को लेकर भी कई बातें सामने आ रही है।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार का रिश्ता
कुछ समय पहले ही कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय के बच्चन परिवार से संबंध फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय के जन्मदिन की पार्टी में भी बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। यहां तक कि पति अभिषेक बच्चन भी सेलिब्रेशन में दिखाई नहीं दिए थे। ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा था। वहीं अब प्रतीक्षा को श्वेता के नाम पर करने के बाद ऐश्वर्या राय को लेकर भी कई बातें की जा रही हैं।

Shweta Bachchan

बिग बी ने बेटी श्वेता को दिया 'प्रतीक्षा' बंगला
अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक को एक जैसा ही प्यार और सपोर्ट करते हैं। बिग बी के पास मुंबई के जुहू इलाके में तीन आलीशान बंगले हैं जिनमें 'जलसा', 'प्रतीक्षा' और 'जनक' का नाम शामिल है। इसके अलावा बिग बी के पास 'वत्स' नाम का एक और लग्जीरियस बंगला भी है। अमिताभ बच्चन ने इस बार दिवाली से पहले अपना लग्जीरियस और आलीशान बंगला 'प्रतीक्षा' को अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट कर दिया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा के बीच संबंध
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा के बीच कोई खास रिश्ता नहीं है। दोनों साथ में कम ही नजर आते हैं। कहा जाता है कि श्वेता बच्चन के साथ अक्सर कई बातों पर श्वेता नंदा की बहस हो चुकी है। वहीं श्वेता नंदा को अपने भाई अभिषेक का ऐश्वर्या राय से शादी करना भी पसंद नहीं था।

श्वेता बच्चन की 170 करोड़ रुपए की संपत्ति
जानकारी के अनुसार श्वेता नंदा के पास करीब 170 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वहीं श्वेता नंदा के पति निखिल नंदा भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन श्वेता कमाई के मामले में अपना भाभी ऐश्वर्या राय से अभी भी काफी पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है।

ऐश्वर्या राय की ये चीज श्वेता बच्चन को नहीं पसंद
करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में रैपिड फायर राउंड में एक सवाल का जवाब देते हुए श्वेता ने बताया था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन भी हैं। उनकी ये बात घर में सभी को पसंद है। बस वह फोन और मैसेज का जल्दी जवाब नहीं देती हैं और उनकी ये चीज सबको बुरी लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+