अभिषेक बच्चन के खिलाड़ियों से ऐसा सलूक करती हैं ऐश्वर्या राय, एक्टर बोले- Aishwarya को साथ ले जाना पसंद नहीं
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनके पति एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर फैली हुई है कि जल्द ही ये कपल तलाक ले सकता है। इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के कई पुराने इंटरव्यूज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अभिषेक बच्चन को पसंद हैं आउटडोर गेम्स
अभिषेक बच्चन न सिर्फ फुटबॉल मैच के लिए पागल नजर आते हैं बल्कि उन्हें फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। अभिषेक बच्चन फुटबॉल फ्रेंचाइजी चेन्नईयिन एफसी के मालिक हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के भी मालिक हैं। अभिषेक को एक्टिंग के साथ साथ आउटडोर गेम्स में भी काफी रूचि है। अभिषेक के साथ साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को भी खेल-कूद से बहुत प्यार है।

ऐश्वर्या को लाइव मैच में ले जाना अभिषेक को पसंद नहीं
ऐसे में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक के साथ हर मैच देखने पहुंचती हैं चाहे वर फुटबॉल हो या फिर कबड्डी। लेकिन अभिषेक बच्चन ने इक इंटरव्यू में खुद कहा था कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को अपने साथ मैच में ले जाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या को खेल का गुंडा कहा था।
ऐश्वर्या स्टेडियम में बैठकर खूब चिखती हैं
अभिषेक ने बताया था कि फुटबॉल और प्रो कबड्डी का लाइव मैच देखते वक्त ऐश्वर्या स्टेडियम में बैठकर खूब चिल्लाती हैं। ऐश्वर्या राय खिलाड़ियों पर चिखती चिल्लाती रहती हैं जो कि अभिषेक बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं है।
खिलाड़ियों पर चिल्लाने लगती हैं ऐश्वर्या राय
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि ऐश्वर्या राय गेम देखते देखते उसमें एकदम उतर ही जाती हैं। अभिषेक ने आगे बताया था कि ऐसे में ऐश्वर्या को किसी भी लाइव मैच में ले जाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि वह खिलाड़ियों पर चिखने चिल्लाने लगती हैं।

मां जया बच्चन को है चिल्लाने की आदत
अभिषेक बच्चन ने बताया था कि घर पर उनकी मां जया बच्चन की भी काफी चिल्लाने की आदत है। वह बंगाली में घर पर काफी कुछ चिल्लाकर कहने लगती हैं। वहीं शादी के बाद ऐश्वर्या राय भी उनकी मां जया बच्चन की तरह घर पर काफी चिल्लाकर बात करती थीं।
2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने कुछ समय तक ऐश्वर्या राय को डेट करने के बाद साल 2007 में उनसे मुंबई में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से अपनी सगाई तोड़ चुके थे। शादी के बाद साल 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या प्यारी से बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने थे।












Click it and Unblock the Notifications