आराध्या और बॉलीवुड को लेकर ऐश्वर्या राय का चौंकाने वाला खुलासा, क्यों फिल्मों से बनाई दूरी? अब खुला राज
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की खूबसूरती और गरिमा का पर्याय मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी शानदार अदाकारी और एलीगेंस से आज भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। भले ही वह सिल्वर स्क्रीन पर पहले की तरह लगातार न दिखती हों लेकिन पब्लिक इवेंट्स में उनकी मौजूदगी हमेशा सुर्खियां बटोर लेती है।
करियर और आराध्या को लेकर ऐश्वर्या राय का बड़ा खुलासा
हाल ही में ऐश्वर्या रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में पहुंची थीं जहां उनका ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल होने लगा। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब उन्होंने एक हॉलीवुड एक्ट्रेस से बातचीत के दौरान करियर, मदरहुड और इनसिक्योरिटी पर बेबाकी से अपने विचार शेयर किए।

ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी?
-फेस्टिवल में बातचीत के दौरान ऐश्वर्या राय ने बताया कि वह फिल्मों से दूरी बनाने या कम प्रोजेक्ट्स चुनने पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उन्होंने कहा- मां बनने और बेटी आराध्या की देखभाल करने के साथ-साथ पति अभिषेक बच्चन के साथ समय बिताने से मुझे हमेशा संतुलन मिला।
-ऐश्वर्या राय ने आगे कहा- अगर मैं कुछ समय तक कोई फिल्म साइन नहीं करती तब भी मुझे इनसिक्योरिटी नहीं होती। इनसिक्योरिटी कभी भी मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत नहीं रही। उनकी बातों से साफ झलकता है कि उनके फैसलों की जड़ में परिवार और अपनी प्राथमिकताओं की स्पष्ट समझ है।
'इनसिक्योरिटी ने कभी मुझे आगे नहीं बढ़ाया'
ऐश्वर्या राय ने ये भी बताया कि वह कम फिल्में क्यों करती हैं। उन्होंने कहा- मैं इनसिक्योर नहीं होती। ये मेरी पर्सनैलिटी का एक सच्चा पहलू है। कई बार बाहर की आवाजें आपके दिमाग में असर डालने की कोशिश करती हैं और आपके फैसलों को प्रभावित भी करती हैं लेकिन इनसिक्योरिटी ने कभी मुझे आगे नहीं बढ़ाया। मेरे लिए ये हमेशा स्पष्ट रहा है।
मणिरत्नम की 'इरुवर' को लेकर कही ऐसी बात
-ये बात दर्शाती है कि ऐश्वर्या राय हमेशा अपने करियर को लेकर आत्मविश्वासी और सहज रही हैं। बातचीत के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआती यादों को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह पेजेंट जीतकर आई थीं तो लोगों को लगता था कि उनका कोई ग्रैंड बॉलीवुड लॉन्च होगा। इसी बीच निर्देशक मणिरत्नम ने उन्हें 'इरुवर' ऑफर की थी।
-ऐश्वर्या राय ने कहा- मुझे आज भी याद है। मणिरत्नम सर ने कहा था- ''इरुवर कोई लॉन्च फिल्म नहीं है। ये एक कहानी है, फिल्म है, ऐश्वर्या राय को लॉन्च करने का प्रोजेक्ट नहीं है और तभी मैंने महसूस किया था कि यही फिल्म मैं करना चाहती हूं क्योंकि मैं वही करना चाहती थी जो सिनेमा के असली अर्थ से जुड़ा हो। उनकी ये बात बताती है कि शुरुआत से ही ऐश्वर्या राय का झुकाव ग्लैमर से ज्यादा गहरी और सशक्त कहानियों की ओर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications