ऐश्वर्या राय को लेकर शॉकिंग खुलासा, क्या एक्ट्रेस ने दुनिया से छिपाकर रखा बेटा? जानें क्या है दावे की सच्चाई
Aishwarya Rai Shocking News: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या जल्द ही अपने पति अभिषेक बच्चन से तलाक लेने वाली हैं।
ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरियां
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ गई हैं। अभिषेक बच्चन के साथ भी ऐश्वर्या राय के रिश्ते खराब हो चुके हैं। इन सबके बीच अभिषेक बच्चन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।

आराध्या के साथ अब जलसा में नहीं रहती हैं ऐश्वर्या
हालांकि तलाक लेने की बात पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और न ही बच्चन परिवार की तरफ से किसी भी तरह का कोई स्टेटमेंट सामने आया है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अब जलसा में नहीं रहती हैं।
संगीत कुमार का दावा- ऐश्वर्या राय मेरी मां हैं
दोनों के तलाक के बीच अब एक और नया मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ऐश्वर्या राय से जुड़े इस नए मामले के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल आंध्र प्रदेश के रहने वाले संगीत कुमार ने ये दावा किया है कि वह पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के बेटे हैं। उस लड़के का दावा है कि वह आईवीएफ तकनीक से पैदा हुए थे और उस समय ऐश्वर्या राय की उम्र सिर्फ 15 साल थी।
ऐश्वर्या की मां वृंदा राय के साथ रहते थे संगीत
आंध्र प्रदेश के रहने वाल संगीत कुमार का कहना है कि वह 2 साल की उम्र तक ऐश्वर्या राय के माता पिता के साथ ही था। ऐश्वर्या की मां वृंदा राय ने उनका पालन पोषण किया था, लेकिन उनके जन्म के डॉक्यूमेंट्स उनके रिश्तेदारों ने खराब कर दिए हैं। इसलिए उनके पास अब कोई सबूत नहीं है जिससे वो ये साबित कर पाएं कि ऐश्वर्या राय ही उनकी मां हैं।
अपनी मां ऐश्वर्या के साथ रहना चाहते हैं संगीत
आपको बता दें कि संगीत का कहना है कि वह अब अपनी मां यानी ऐश्वर्या राय और छोटी बहन यानी आराध्या बच्चन के साथ ही रहना चाहते हैं। आपको बता दें कि उस लड़के ने ये दावा साल 2017 में किया था। वहीं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों के बीच यह मामला फिर से लाइमलाइट में छा गया है।
ऐश्वर्या राय की तरफ नहीं आया कोई बयान
जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के इस लड़के के दावे को लेकर पहले भी ऐश्वर्या राय का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था और फिलहाल भी एक्ट्रेस चुप ही हैं। इस समय अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें चारों तरफ फैल चुकी है। इसी बीच कहा जा रहा है कि जल्द ही ये कपल फेमस फिल्म मेकर मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म में एकसाथ काम करते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications