'अभिषेक का फोन आया और...', आखिर क्यों पिता की गैरमौजूदगी में हुआ ऐश्वर्या-अभिषेक का रोका? हुआ खुलासा

Aishwarya Rai Roka: ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं और इस कहानी में निम्रत कौर का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि इस मसले पर कपल में से किसी का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच ऐश्वर्या का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका रोका उनके पिता के बिना हुआ था।

अचानक अभिषेक का फोन आया और फिर...
जी हां! ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रोका उनके पिता के बिना ही हुआ था। ऐश्वर्या की फैमिली को तो रोके का मतलब तक नहीं पता था और इसकी वजह थी कि वो एक साउथ इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। मगर अचानक उनके घर में अभिषेक का फोन आता है और वे कहते हैं कि हम तुम्हारे घर आ रहे हैं रोके के लिये।

Aishwarya Rai

2007 में हुई थी दोनों की शादी
20 अप्रैल साल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी के बारे में तो सभी को पता है मगर रोका सेरेमनी के बारे में बेहद ही कम लोगों को मालूम है। कपल की रोका सेरेमनी काफी दिलचस्प थी। ऐश्वर्या राय ने खुद ही इस बारे में खुलासा किया है कि उनकी रोका सेरेमनी कितनी जल्दबाजी में हुई।

अभिषेक ने प्रपोज किया था
दरअसल, ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस थ्रोबैक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे रोका सेरेमनी के लिये बच्चन परिवार उनके घर आया था। अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था और इसके तुरंत ही बाद रोके के लिये कह भी दिया था।

बिना पिता के ही करना पड़ा रोका
ऐश्वर्या बताती हैं कि जैसे ही वे घर पहुंचे मेरी मां हैरान रह गई थीं। मगर अभिषेक ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं पापा को नहीं रोक सकता था। तब ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराय राज भी शहर में मौजूद नहीं थे और ऐसे में उनके बिना ही रोका सेरेमनी करवानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+