ऐश्वर्या राय के वेकेशन से लौटते ही ससुर अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा पोस्ट, बोले- मेरी बातचीत तो....

Amitabah Bachchan New Post: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से छुट्टियां बनाकर लौटी हैं। हालांकि मां-बेटी की इस जोड़ी के साथ बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और उनके पति एक्टर अभिषेक बच्चन का रिश्ता बीते लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के तलाक की खबरें भी लगातार आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है।

Amitabah Bachchan

बच्चन परिवार से बहू ऐश्वर्या की दूरी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ नहीं पहुंची थीं। सहां तक कि उनके पति अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद नहीं थे। ऐश्वर्या और बेटी आराध्या ने शादी में एकसाथ एंट्री की थी। इसके बाद से ही कपल की तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा है।

बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या का वेकेशन
वहीं अब ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। तब भी अभिषेक बच्चन साथ नहीं दिखाई दिए। अब ऐश्वर्या भारत लौट आई हैं। इसके बाद ही एक्ट्रेस के ससुर यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने किया खास पोस्ट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने रिएलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से जुड़ी एक पोस्ट एक्स हैंडल पर शेयर की है। दिग्गज एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- केबीसी में काम लंबे समय तक चलता है, लेकिन प्रतियोगियों के साथ मेरी बातचीत गहरी भावना और रोमांचक मनोरंजन से भर देती है।

अभिषेक बच्चन को लेकर कही थी ऐसी बात
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर भी एक बड़ी बात कही थी। उन्होंने अभिषेक की कुछ फिल्मों के एक कोलाज को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। साथ ही बेटे की तरीफ करते हुए लिखा था- अभिषेक तुम बहुत कूल हो...प्यार और भी बहुत कुछ। हालांकि उन्होंने बहू ऐश्वर्या के बारे में कोई बात नहीं लिखी थी।

12 अगस्त से शुरू होगा 'केबीसी 16'
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। केबीसी का 16वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसा प्रीमियर आगामी 12 अगस्त 2024 (सोमवार) से सोनी टीवी पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+