क्या ऐश्वर्या राय नहीं चाहती थीं दूसरा बच्चा? आराध्या के जन्म के बाद ऐसा क्या हुआ था? अभिषेक बच्चन ने बताया सच
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। साल 2007 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, इस कपल ने 2011 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया।
अभिषेक-ऐश्वर्या की 13 साल की बेटी आराध्या
फिलहाल आराध्या बच्चन की उम्र 13 साल है और वह भी अपने माता-पिता की तरह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आराध्या के जन्म के बाद कई बार ये सवाल उठ चुका है कि क्या अभिषेक और ऐश्वर्या अपने परिवार को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में दोनों ने कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।

रितेश देशमुख के शो में हुआ था मजेदार खुलासा
-वहीं कुछ समय पहले एक शो में अभिषेक बच्चन से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के शो केस तो बनता है में मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। इसी दौरान रितेश ने उनसे बच्चन परिवार की नामों की खासियत को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा था।
-रितेश देशमुख ने कहा था- देखो, अमिताभ, ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक, सभी के नाम 'A' से शुरू होते हैं। तो फिर जया आंटी और श्वेता दीदी ने क्या कर दिया? ये सुनते ही अभिषेक अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।
रितेश ने अभिषेक से दूसरे बच्चे को लेकर पूछा था सवाल
-बातचीत के दौरान जब रितेश ने मस्ती-मस्ती में पूछा कि 'आराध्या के बाद'? तो अभिषेक पहले थोड़ा शरमाए और फिर मुस्कुराते हुए बोले- अरे भई, अगली पीढ़ी आएगी तब देखेंगे।
-इसके बाद रितेश ने कहा- इतना कौन रुकता है, जैसे रितेश, रियान, राहिल। तभी अभिषेक ने हंसते हुए उन्हें टोका और कहा था- उम्र का लिहाज किया करो रितेश, मैं तुमसे बड़ा हूं।
क्या ऐश्वर्या राय नहीं चाहती थीं दूसरा बच्चा?
आपको बता दें कि कई बार ये बात सामने आई है कि अभिषेक बच्चन हमेशा से दूसरा बच्चा चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या राय ने ही आराध्या के पैदा होने के बाद दूसरे बेबी की प्लानिंग नहीं की। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने आराध्या को काफी उम्र में जन्म दिया था जिसके चलते उनके साथ प्रेग्नेंसी के टाइम पर काफी कॉम्पलिकेशन्स हो गए थे।
दोस्ती में हंसी-मजाक लाजमी है
जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ऑफ-स्क्रीन अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 'ब्लफमास्टर', 'हाउसफुल' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनके बीच की यह केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। यही कारण है कि ये एपिसोड भी लोगों को खूब पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications