क्या बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं बहू ऐश्वर्या राय? कहां हैं आजकल, क्या बेटी आराध्या के साथ अलग......
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार (Bachchan Family) लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) का जल्द ही तलाक होने वाला है। दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि कपल या फिर उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।
अभिषेक और श्वेता बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट
वहीं पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय की कुछ खास हरकतों, अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट के चलते ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ तो गड़बड़ा चल रही है। आपको बता दें कि भले ही पिछले कुछ मौकों पर ऐश्वर्या राय को अपने पति और बच्चन परिवार के साथ देखा गया था लेकिन ये सब कैमरे कि लिए ही था।

क्या ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रह रही हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से अपने ससुर अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' में नहीं रह रही हैं। वह अपनी बेटी आराध्या को साथ लेकर अपनी मां वृंदा राय के साथ रह रही हैं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वृंदा राय की तबीयत खराब होने की वजह से ही बेटी ऐश्वर्या अपनी मां के पास हैं।
बच्चन परिवार ने नहीं मनाया था ऐश्वर्या राय का बर्थडे
वहीं लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन के बाद से ही अपनी बेटी आराध्या के साथ अपनी मां वृंदा राय के साथ ही रह रही हैं। आपको बता दें कि नवंबर 2023 में ऐश्वर्या राय ने अपना जन्मदिन बच्चन परिवार के साथ नहीं बल्कि अपनी मां वृंदा राय के साथ ही मनाया था। हालांकि ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या उनके साथ ही थीं। इस जन्मदिन की पार्टी में नतो पति अभिषेक बच्चन और न ही बच्चन परिवार का और कोई सदस्य शामिल हुआ था।
ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता
वहीं पति अभिषेक बच्चन के अलावा बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने सोशल मीडिया पर घर की बहू ऐश्वर्या राय को जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी थी। हालांकि इसके बाद कई मौकों पर ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार के साथ देखा गया था लेकिन वह किसी भी सदस्य के साथ अच्छे से बात करती नजर नहीं आई थीं। वह सिर्फ कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications