क्या इस 'गंदी हरकत' के लिए ऐश्वर्या राय को छोड़ना पड़ा बॉलीवुड? सास जया बच्चन ने सरेआम कही थी ऐसी बात
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ बच्चन परिवार की अनबन चल रही है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग रहती हैं।
ससुराल वालों के साथ ऐश्वर्या राय की खटपट
हालांकि बाद में ऐसे कई सबूत सामने आए जिनसे ये साफ हो रहा है ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन का साथ नहीं छोड़ा है। वह अब भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। हालांकि अपने ससुराल वालों के साथ ऐश्वर्या राय की खटपट चलती रहती हैं। खासतौर पर सास जया बच्चन के साथ।

सास जया बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
पहले भी कहा जाता रहा है कि ऐश्वर्या राय का उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन के साथ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता। वहीं जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऐश्वर्या राय की कई बातें बुरी लगती हैं और वह अपनी बहू से इस बारे में खुलकर बात कर लेती हैं।
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के इंटीमेट सीन्स
-ऐश्वर्या राय एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में शुमार थीं लेकिन आज वह इससे दूर हो गई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए थे। कहा जाता है कि इन सीन्स की वजह से बच्चन परिवार अपनी बहू से काफी नाराज हो गया था।
-करण जोहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में दोनों ने कई सारे इंटीमेट सीन्स दिए थे। लेकिन बहू की ये फिल्म देखकर सास जया बच्चन काफी भड़क गई थीं।
जया बच्चन अपना आपा खो बैठी थीं
-फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी लेकिन इस मूवी ने ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ में हंगामा मचा दिया था। इस फिल्म को देखने के बाद जया बच्चन अपना आपा खो बैठी थीं और उन्होंने मीडिया के सामने ऐश्वर्या राय का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा था।
-जया बच्चन ने कैमर पर कहा था- आजकल की फिल्मों में शर्म तो बची ही नहीं है। पहले डायरेक्टर अपनी कला को पेश करते थे, लेकिन अब उन्होंने फिल्मों को महज एक बिजनेस बना लिया है और उसी के आधार पर फिल्में बनाते हैं। गंदी हरकत के बिना इनका कुछ नहीं चलता।
ऐश्वर्या राय ने छोड़ा था बॉलीवुड
जया बच्चन के इस बयान को बहू ऐश्वर्या राय की फिल्म से जोड़ा गया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के बाद से ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। वहीं कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि बच्चन परिवार ने ही ऐश्वर्या राय को जबरन बॉलीवुड छोड़ने के लिए कहा था जिसके बाद उनके आपसी संबंध बिगड़ने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications