टूटा हाथ मगर नहीं हारी हिम्मत....ऐश्वर्या राय के कांस लुक ने उड़ाए लोगों के होश, रेड कार्पेट पर दिखाया जलवा
Aishwarya Rai in Cannes: बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय सुर्खियों में हैंं। हों भी कैसे ना कांस ऐश्वर्या राय के बिना अधूरा ही है। पिछले 22 सालों से एक्ट्रेस फेस्टिवल में अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। इस बार भी ऐश्वर्या ने कांस में शिरकत की। मगर इस दौरान उन्हें देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए। ऐश्वर्या राय का टूटा हाथ देखकर फैंस पहले ही परेशान थे। मगर एक्ट्रेस इसी लुक में कांस में पहुंची।
बता दें कि इससे पहले कांस में ऐश्वर्या राय को देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए थे। हर कोई एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक की तारीफ कर रहा था। इस बार के कांस में ऐश्वर्या जब एयरपोर्ट से रवाना हुईं तो हर किसी की निगाहें उनके हाथ पर टिक गईं, जिसपर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। उसके बाद जब ऐश्वर्या ने कांस में शिरकत की तो सब हैरान रह गए।

इस दौरान ऐश्वर्या राय काफी खूबसूरत दिख रही थीं। मगर उनके हाथ ने लोगों का ध्यान खींच लिया। ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था। मगर टूटे हाथ ने भी ऐश्वर्या की खूबसूरती को जरा सा भीकम नहीं होने दिया। वे बला की खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस की तस्वीरें भी कांस से सामने आई हैं, जिनमें वे बेहद सुंदर दिख रही हैं।
बताते चलें कि इस बार ऐश्वर्या राय ने कांस फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक कलर का गाउन पहनकर शो में चार चांद लगा दिये। ऐश्वर्या के लुक का वैसे तो हर साल फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है मगर इस बार उनके लुक ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिये। इसकी एक वजह उनके हाथ पर प्लास्टर का लगा होना भी है।
ऐश्वर्या राय जब कांस के लिए निकली थीं तो उनका टूटा हाथ देखने के बाद लोगों की टेंशन काफी बढ़ गई थी। एक्ट्रेस को देखने के बाद फैंस जानना चाह रहे थे आखिर उनके साथ हुआ क्या है। ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी आराध्या संभालती नजर आई थीं। हालांकि ये बात अभी सामने नहीं आई है कि ऐश्वर्या राय को चोट कैसे लगी।
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय का कांस लुक हर तरफ छाया हुआ है. एक्ट्रेस के ब्लैक गाउन में गोल्डन पैटल्स लगी हुई हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही हैं। एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। हर कोई उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहा है। ऐश्वर्या इस लुक में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications