ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों के बीच जया बच्चन ने खोली अभिषेक की पोल, कहा- बेटा मक्खनबाज है, पाला बदल लेता है

Jaya Bachchan and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले कुछ समय कहा जा रहा है कि इस कपल के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इन दोनों की जल्द ही तलाक लेने की खबर कितनी सही है या फिर सबकुछ ही अफवाह है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
इसी बीच लोग बच्चन परिवार को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ है। वहीं बच्चन परिवार के कुछ पुराने इंटरव्यूज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Abhishek Bachchan

जया बच्चन ने खोली अभिषेक की पोल
एक पुराने इंटरव्यू में जया बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में कई तरह के खुलासे किए हैं। सिमी ग्रेवाल के चैट शो में पहुंचीं जया बच्चन ने कहा था कि वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन की कई हरकतों से काफी परेशान रहती हैं। जया बच्चन की मानें तो उनके बेटे अभिषेक अपनी सुविधा देखकर कहीं पर भी पाला बदल लेते हैं।

जया बच्चन ने कहा- अभिषेक हैं मक्खनबाज
इस चैट शो में जया बच्चन ने बताया था कि घर में अभिषेक बच्चन सबसे ज्यादा मक्खनबाज हैं। वह अपना काम निकलवाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जया बच्चन ने बताया था कि जब भी उनकी और अमिताभ बच्चन की लड़ाई होती है तो अभिषेक वहां से भाग जाते हैं। दरअसल अभिषेक नहीं चाहते कि वह अपने पैरेंट्स की लड़ाई में फंस जाएं।

'अभिषेक सुविधा देखकर पाला बदल लेते हैं'
जया बच्चन ने अभिषेक की पोल खोलते हुए ये भी बताया था कि उनके बेटे अपनी सुविधा देखकर पाला बदल लेते हैं। जहां उन्हें अपने लिए ज्यादा प्रॉफिट दिखाई देते है वो वहीं चले जाते हैं और हां में हां भी मिलाते हैं। वहीं शो में मौजूद जया बच्चन की बेट श्वेता बच्चन ने बताया था कि घर में मां को सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। वह गु्स्से में फोन तक तोड़ देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+