Aishwarya Rai की बेटी आराध्या बच्चन ने मामा की शादी में पहने ऐसे कपड़े, लोगों के मुंह से निकली ऐसी बात

Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में पति अभिषेक बच्चन और लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी बहन की शादी में शामिल हुई थीं। हाल ही में ये सभी लोग पुणे में ऐश्वर्या राय के मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय का रिश्ता
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ समय पहले तक ये कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों के जल्द तलाक लेने की बात भी सामने आ रही थी। हालांकि अब खबर है कि कपल के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और दोनों तलाक भी नहीं ले रहे हैं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय के मामा के बेटे की शादी

इन सबके बीच दोनों को कई पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा जा रहा है। हाल में ये कपल ऐश्वर्या राय के मामा के बेटे की शादी अटेंड करने के लिए पुणे पहुंचा था। इस शादी में उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी शामिल हुई थी जिनका लुक देखकर हर कोई हैरान हो गया था।

शादी का वीडियो हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम पर कई पैपराजी पेज पर इस शादी के जश्न का वीडियो शेयर किया गया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने एक चमकदार सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह अपने मम्मी-पापा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ स्टेज पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

आराध्या बच्चन के लुक ने किया हैरान

-आराध्या बच्चन ने अपने देसी लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं शादी के इस फेंक्शन में ऐश्वर्या राय हरे रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। वह अपनी बेटी आराध्या के साथ ही खड़ी दिखाई दे रही हैं जबकि अभिषेक बच्चन तस्वीर के लिए उनके पीछे खड़े हैं।उन्होंने इस मौके पर हल्के पीच रंग का इंडो-वेस्टर्न सूट पहना था।

-अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ फैमिली फंक्शन में नजर आए। ऐश्वर्या राय अपने पति और बेटी के साथ अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पुणे पहुंची थीं। इस समारोह में ऐश्वर्या अपनी मेमरी बहन श्लोका शेट्टी के साथ भी बातचीत करती नजर आई हैं।

आराध्या बच्चन के देसी लुक को हो रही तारीफ

-वहीं लोगों को ऐष्वर्या राय से ज्यादा उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के देसी लुक ने खुश किया है। लोग आराध्या के एथनिक लुक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

-लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को अच्छे संस्कार दिए हैं। लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय अपनी तरह की बेटी को भी देसी लुक में रखना पसंद करती हैं। वहीं आराध्या के अच्छे बर्ताव की भी जमकर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+