ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने बना लिया अपना ऐसा हाल, लुक देखकर लोग हुए हैरान, कहा- ये तो गजब की.....

Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai: नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

आराध्या बच्चन का अलग अवतार
वहीं गत 3 मार्च 2024 (रविवार) को सेरेमनी में पहुंचे बच्चन परिवार की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें सबकी निगाहें ऐश्वर्या राय और उनकी लाडली बेटी आराध्या पर थम गई हैं। आपको बता दें कि इस बार आराध्या बच्चन एक अलग ही अवतार में नजर आई हैं। उनका लुक पहले से बिल्कुल बदल गया है।

aaradhya bachchan

लाइमलाइट में छाई रहीं आराध्या बच्चन
आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है जिसमें वह बेबी पिंक कलर के लहंगे में मां ऐश्वर्या राय के साथ-साथ चलती नजर आ रही हैं। वहीं ऐश्वर्या राय ने इस खास मौके पर क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। हालांकि इस बार सारी लाइमलाइट आराध्या बच्चन ने ही चुरा ली थी।

लोगों ने कहा- आराध्या हूबहू मां ऐश्वर्या जैसी लग रही हैं
आपको बता दें कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन पूरा बच्चन परिवार साथ नजर आया था। बच्चन परिवार के सभी लोग इस खास मौके पर बहुत ही अच्छे लग रहे थे। सभी लोगों ने इस दिन एथनिक ड्रेस पहना हुआ था। हालांकि चर्चा अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या के लुक को लेकर हो रही है।

आराध्या बच्चन का जबर ट्रांसफॉर्मेशन
लोगों की मानें तो सबसे बड़ा बदलाव आराध्या में ही नजर आ रहा था। आराध्या ने अपना पुराना हेयरस्टाइल छोड़ दिया है। वह नए हेयरस्टाइल में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। आराध्या के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान और आकर्षित किया है। अब लोग लगातार उनके बारे में ही बातें कर रहे हैं।

आराध्या के लुक की हुई जमकर तारीफ
लोगों का कहना है कि आराध्या हूबहू अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह लग रही हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय जिस तरह से 90 के दशक में दिखा करती थीं, आज उनकी बेटी आराध्या भी बिल्कुल उसी लुक में नजर आ रही हैं। लोग आराध्या के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+