Aishwarya Rai को डांस करता देख सलमान खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस बोले- 'भाई आज भी आगे नहीं बढ़ पाए'
Aishwarya Rai Salman Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। उनकी दमदार एक्टिंग को ना सिर्फ बल्कि मेकर्स भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि किसी भी फिल्म के लिए वह हमेशा पहली पसंद रही हैं। ऐश्वर्या राय ना सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस बल्कि डांसर भी रही हैं।
ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन से पहले उनका सलमान खान के साथ रिश्ता इंडस्ट्री में काफी चर्चा में था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि भले ही एक्ट्रेस आज अपनी शादीशुदा जीवन में खुश हों लेकिन फिर भी सलमान खान के साथ उनका जिक्र जरूर होता है।

अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या की चल रही तलाक की खबरों के बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस स्टेज पर 'डोला रे डोला' पर डांस करती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस को डांस करता देख सलमान खान उनको देखते ही रह गए। जब तक ऐश्वर्या डांस करती रहीं सलमान उन्हें एक टक देखते रहे। साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद जमकर तालियां भी बजाई।
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो को देख लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, सलमान खान आज भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं। एक ने लिखा, ये दोनों क्यों साथ नहीं हुए कितने अच्छे लगते थे। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यादें ताजा हो गई दोनों को यूं साथ देखकर।'
बता दें कि, बीते कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें सामने आई थीँ। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने अपना ससुराल जलसा छोड़ दिया है। हालांकि बाद में आराध्या के स्कूल फंक्शन में अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। फिलहाल कपल ने अब तक तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल दोनों एकसाथ रह रहे है।












Click it and Unblock the Notifications