Aishwarya Rai ने आराध्या के साथ मनाया मां का बर्थडे, अभिषेक नहीं दिखे साथ, क्या सच में होने वाला है तलाक?
Aishwarya Rai Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के हाथ में फ्रैक्चर था लेकिन इसके बावजूद वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। हालांकि अब एक्ट्रेस मुंबई लौट चुकी हैं और उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय अपनी मां के बेहद करीब हैं। ऐसे में उनका स्पेशल दिन मनाने के लिए एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके पहुंची और मां का जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या और कई लोग साथ दिखे लेकिन पति अभिषेक बच्चन गायब रहे।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "बर्थडे गर्ल को बहुत सारा प्यार, डियरेस्ट मॉमी-डोडा।" इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी लगाया। ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन संग तलाक की चर्चा होने लगी हैं।
बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि बच्चन परिवार में फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले भी ऐश्वर्या ने अपना माता-पिता के साथ फोटो शेयर की थी तब भी अभिषेक साथ नहीं दिखे। वहीं बीच में खबर ये भी आई थी कि अमिताभ बच्चन ने अपना बंगला 'प्रतिक्षा' बेटी श्वेता बच्चन के नाम पर कर दिया है।
शक तब फैंस का और बढ़ गया जब हर इवेंट में ऐश्वर्या राय अकेली नजर आने लगीं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर कभी भी अपने ससुराल वालों के साथ पोस्ट शेयर नहीं करती हैं और ना ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिवाए पति अभिषेक बच्चन के बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य को फॉलो किया है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय अपने जन्मदिन के मौके पर भी बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आई। जिसके बाद इसको लेकर चर्चा होने लगी कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने वाला है। हालांकि हर बार मीडिया के सामने साथ आकर बच्चन परिवार ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications