बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय ने मनाया 50वां बर्थडे, जानें क्यों साथ नहीं थे अभिषेक, अमिताभ और जया बच्चन

Aishwarya Rai Video: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने गत 1 नवंबर 2023 को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने पैपराजी के साथ अपना बर्थडे केक भी काटा। इस केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने मीडिया कर्मियों के साथ अपना बर्थड सेलिब्रेट किया। वहीं जैसे ही ऐश्वर्या केट काटने वाली होती हैं, वहां मौजूद सभी पैपराजी उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं।

ऐश्वर्या राय ने पैपराजी के साथ मिलकर काटा केक
वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सब देखकर ऐश्वर्या राय पहले तो हैरान रह जाती हैं लेकिन फिर बाद में जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इंटरनेट पर उनका ये वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।

Aishwarya Rai

नहीं दिखा बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य
इस केक कटिंग सेरेमनी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने वाइट कलर का सलवार सूट में पहन रखा था। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस सेलिब्रेशन के दौरान ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन मौजूद थीं। लेकिन न तो इस सेलिब्रेशन में आश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन दिखे और न ही बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नजर आया। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

आराध्या ने की मां ऐश्वर्या की तारीफ
इस खुशी के मौके पर ऐश्वर्या राय के साथ सिर्फ उनकी बेटी आराध्या बच्चन ही नजर आ रही थीं। इस खास मौके पर आराध्या ने अपनी मम्मी की जमकर तारीफ भी की। आराध्या ने कहा- मां आप सभी की मदद करते हो। आप एक महान हस्ती हैं। ये सुनते ही ऐश्वर्या राय भी भावुक हो जाती हैं। आपको बता दें कि आराध्या बच्चन को अक्सर उनकी मां ऐश्वर्या के साथ ही देखा जाता है। वह अपनी मां के सात ही इवेंट्स और पार्टीज में शामिल होती हैं। सिर्फ इतना हीं आराध्या अपनी मां के बेहद करीब भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+