क्या ऐश्वर्या राय ने पहली मोहब्बत में दिया था धोखा? पैसे और सक्सेस के चलते बॉयफ्रेंड के साथ किया ऐसा काम?
Aishwarya Rai First Love: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर तरफ ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन चल रही है।
ऐश्वर्या राय की लव लाइफ
अभिषेक बच्चन से तलाक के अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की लव लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को डेट किया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
कहा जाता है कि सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय सीरियस रिलेशनशिप में थीं लेकिन उनकी प्रेम कहानी का अंत बड़ा ही दर्दनाक हुआ था। सलमान खान से अपने रिश्ता खत्म करने के बाद कुछ समय तक ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था।
ऐश्वर्या राय का पहला प्यार
आपको बता दें कि सलमान खान से पहले भी ऐश्वर्या राय का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस को सबसे पहले अपने एक दोस्त से प्यार हुआ था जो कि मॉडलिंग के दिनों से उनके साथ था। ऐश्वर्या उस खास शख्स के प्यार में पागल थीं। इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।
ऐश्वर्या राय का मॉडलिंग करियर और बॉलीवुड डेब्यू
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले ऐश्वर्या राय एक मॉडल के रूप में काम करती थीं। उस समय ऐश्वर्या राय अपने दोस्त राजीव मूलचंदानी के प्यार में दीवानी थीं। मॉडलिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और राजीव के बीच में दोस्ती हुई थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की डिमांड बॉलीवुड में मॉडलिंग के दिनों से ही थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ कोक के एक विज्ञापन में नजर आई थीं और देखते ही देखते उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।
-मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ही ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से खूब ऑफर मिलने लगे थे और आखिरकार साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
राजीव मूलचंदानी के प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय
-मॉडलिंग के दिनों में ऐश्वर्या राय को अपने को-मॉडल राजीव मूलचंदानी से प्यार हो गया था। उन दिनों राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल हुआ करते थे। कहते हैं कि बाद में उन्होंने फोटोग्राफी और प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा था।
-राजीव कई मॉडलिंग शोज, मैगजीन्स और कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय ने राजीव मूलचंदानी से कुछ फोटोशूट भी कराए थे। दोनों ने साथ में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था और देखते ही देखते ऐश्वर्या के सामने फिल्मों की लाइनें लग गई थीं।
-खबरें थीं कि ऐश्वर्या ने अपनी सक्सेस को देखते हुए राजीव से अपना कनेक्शन तोड़ लिया था। कहा गया था कि पैसे और बॉलीवुड में अपनी डिमांड को देखते हुए ऐश्वर्या राय ने राजीव के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। वह बॉलीवुड की सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं।
-इसके बाद ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान के साथ जुड़ने लगा था। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में अपनी चमकती किस्मत को देखकर ही राजीव से दूरी बना ली थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने राजीव को प्यार में धोखा दिया था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन को अपना हमसफर चुना।












Click it and Unblock the Notifications