आराध्या बच्चन को लेकर मां ऐश्वर्या राय ने लिया ये बड़ा फैसला, तो क्या अब सच में अभिषेक बच्चन से......
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग इन दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच किसी तरह की अनबन चल रही है। हालांकि इस बात के पुख्ता सबूत अभी तक सामने नहीं आए हैं।
आराध्या बच्चन को भेजा जा सकता है विदेश
इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि आराध्या बच्चन को विदेश भेजने की तैयारी हो रही है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की लाडली पोती आराध्या अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

बदल गई हैं ऐश्वर्या की लाडली आराध्या
हाल ही में आराध्या बच्चन का लुक एकदम बदला हुआ नजर आया था। आराध्या ने न सिर्फ अपना हेयरकट चेंज कर लिया है बल्कि उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी बदल चुका है। अंबानी परिवार की पार्टी से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा था कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह की दिखने लगी हैं।
आराध्या बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि इन दिनों आराध्या बच्चन फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े बड़े एक्टर्स को टक्कर दे रही हैं। वहीं खबर है कि इस साल की होली आराध्या बच्चन के लिए काफी खास थी। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली बेटी आराध्या जल्द ही विदेश जा सकती हैं।
ऐश्वर्या राय ने बेटी को विदेश भेजने का फैसला किया
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी को विदेश भेजने का फैसला कर लिया है। ऐसे में वह इस साल की होली अपनी बेटी के लिए स्पेशल बनाना चाहती थीं और उन्होंने ऐसा ही किया। खबर है कि आराध्या अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश में शिफ्ट हो सकती हैं। अब वह आने वाले कुछ सालों तक विदेश में ही रहेंगीं।
पढ़ाई के लिए जा सकती हैं लंदन
फिलहाल आराध्या बच्चन मुंबई के पॉपुलर धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मां ऐश्वर्या राय बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए लंदन या फिर न्यूयॉर्क भेज सकती हैं। वहीं लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय बेटी को परिवार की हर तरह की समस्याओं से दूर रखना चाहती हैं और इसीलिए उन्हें विदेश भेजने का फैसाल लिया है।
आराध्या की शानदार होली पार्टी
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने इस बार खुद होली की पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में उन्होंने बेटी आराध्या के सभी दोस्तों को इनवाइट किया था। इस होली पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications