ठीक 1 साल बाद Aishwarya Rai ने पोस्ट शेयर कर दी फैंस को खुशी, तलाक-तलाक चिल्लाने वालों के मुंह में जड़ा ताला
Aishwarya Rai Bachchan Anniversary Post: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर तरह तरह की खबरें आ रही थीं। अटकलें ये लगाई जा रहीं थी कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और जल्द तलाक लेने वाले हैं। इसकी वजह से भी थी कि कई मौकों पर ऐश्वर्या बच्चन परिवार से कटी-कटी नजर आईं।
पिछले साल जब अनंत अंबानी की शादी हुई, बच्चन परिवार साथ पहुंचा था। लेकिन ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेली पहुंचीं थी। जिसके बाद तलाक की खबरों को और हवा मिल गई। लेकिन अब ठीक एक साल बाद ऐश्वर्या ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसे देखने के बाद तलाक-तलाक चिल्लाने वालों के मुंह पर ताला लग जाएगा।

20 अप्रैल 2025 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की 18वीं सालगिरह थी। इस मौके पर ऐश्वर्या ने अभिषेक और आराध्या के साथ क्लिक की हुई एक फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में ऐश्वर्या ने कुछ लिखा नहीं, बस एक दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। इस पोस्ट के आते ही पूरे इंटरनेट में सनसनी मच गई। इस फोटो से ये साफ पता चलता है कि कपल ने अपनी शादी की सालगिरह साथ सेलिब्रेट की है। तस्वीर में वो दोनों काफी खुश भी लग रह हैं।
पोस्ट पर अब अभिषेक और ऐश्वर्या के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और खुशी मना रहे हैं। एक यूजर पोस्ट शेयर लिखा, परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता। फाइनली स ठीक हो गया है। दूसरे लिखा, आप तीनों को खुश देखकर बहुत खुशी हो रही है। मैरिड कपल्स को आप लोगों से सीखना चाहिए। जीवन में कितने ही उतार चढ़ाव आएं, लेकिन कपल को हमेशा एक-दूसरे के साथ होना चाहिए। साथ ही अब अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक खबरों पर विराम लग गया है।
आपको बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। इस शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद थे। हालांकि दोनों की शादी का इवेटं बहुत ग्रैंड था।












Click it and Unblock the Notifications