ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिवंगत पिता को उनके जन्मदिन पर किया याद, लिखा दिल को छू लेने वाली पोस्ट
नई दिल्ली, 20 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को अपने पिता स्वर्गीय कृष्णराज राय की जयंती एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशलन पोस्ट लिखी। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अपने 'सबसे प्यारे डैडी' को मैं हमेशा प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। इसके बाद ऐश्वर्या ने लिखा "हैप्पी बर्थडे माय डियर डार्लिंग डैडी-अज्जा 'Love you eternally'।"

ऐश्वर्या के पिता जीवविज्ञानी थे
बता दें ऐश्वर्या के पिता 18 मार्च, 2017 को कैंसर से जंग हार गए और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। स्वर्गीय कृष्णराज राय प्रसिद्ध सेना जीवविज्ञानी थे। कृष्णराज राय के परिवार में उनकी पत्नी वृंदा बेटी ऐश्वर्या और बेटा आदित्य हैं।
ऐश्वर्या ने एक साला पहले लिखी थी ये पोस्ट
पिछले साल नवंबर में ऐश्वर्या ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। कृष्णाराज राय की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- "हैप्पी बर्थडे डैडी-अज्जा हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अभिभावक देवदूत।" उन्होंने बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ अपने पिता की जयंती मनाई। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के साथ अपना ये विशेष दिन मनाया था।
मालदीव मे आराध्या का हाल ही में मनाया था बर्थडे
बता दें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन पर मालदीव में हैं।यहां उन्होंने बर्थडे मनाया। इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन ने आराध्या के बर्थडे पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी। साथ ही उन्होंने उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा, जिसमें लिखा था, "हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस! जैसे आपकी मां कहती हैं 'आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं।" हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।
बोल्ड ड्रेस से सबको हैरान करने वाली उर्फी जावेद को जानें किससे हो गया था प्यार
ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को आखिरी बार 'द बिग बुल' में देखा गया था, अगली बार क्राइम थ्रिलर बॉब बिस्वास और दासवी में दिखाई देंगे। शुक्रवार को बॉब बिस्वास के निर्माता ने अभिषेक बच्चन की इस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर जारी किया। वहीं ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने मणिरत्नम की मैग्नम ऑपस 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग पूरी की है।












Click it and Unblock the Notifications