828 करोड़ की संपत्ति, ऐड से 90 करोड़ की कमाई, मुंबई-दुबई में आलीशान घर, कुछ ऐसी है ऐश्वर्या राय की लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी कातिलाना आंखों से भी लोगों पर जादू चला देती हैं। ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन का 50वां जन्मदिन
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपेन मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। इतने सालों तक मेहनत कर ऐश्वर्या राय ने अपनी करोड़ों की संपत्ति बना ली है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ उनके पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है। आज ऐश्वर्या राय अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं ऐश्वर्याराय बच्चन की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती है जिससे उनीक मोटी कमाई होती। ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको करोड़ों की कमाई होती है।

ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है 90 कोरड़ रुपए की कमाई
ऐश्वर्या राय भले ही कम फिल्म करती हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में 80 से 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं।

मुंबई और दुबई में करोड़ों का घर
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5 बीएचके आलीशान अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट को उन्होंने साल 2015 में खरीदा था, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं मुंबई के वर्ली इलाके में भी ऐश्वर्या राय बच्चन का एक और लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दुबई के सेंचुरी फॉल्स में ऐश्वर्या राय ने एक लग्जीरियस विला खरीदा है जो कि 15.6 करोड़ रुपये का है।

ऐश्वर्या राय बच्चन का कार कलेक्शन
ऐश्वर्याराय बच्चन को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 7.95 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही खरीदा था। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के पास लेक्सस एलएक्स 570 (2.33 करोड़) और ऑडी ए8 एल (1.56 करोड़) रुपये की कार मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+