पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय की शानदार वॉक, वीडियो देख बोले लोग- आपका आज भी मुकाबला नहीं

पेरिस, 4 अक्टूबर: फिल्म ऐक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे फैशन वीक में शामिल हुई हैं। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या की वॉक का वीडियो सामने आया है, जोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहो रहा है। ऐश्वर्या व्हाइट ड्रेस में वॉक करती दिख रही हैं। उनके वॉक के वीडियो को लाखों लाइक और कमेंट सोशल मीडिया पर मिल चुके हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो हो रहा है वायरल

पेरिस फैशन वीक 2021 की शुरुआत 28 सितंबर को हुई थी और 6 अक्तूबर तक ये चलेगा। भारत में इस पर लोगों का ज्यादा ध्यान अब गया है जबकि ऐश्वर्या इस इवेंट में कैट वॉट करती नजर आई हैं। 47 साल की ऐश्वर्या की इस वॉक को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि आज के दौर की अभिनेत्रियां भी आपके सामने फेल हैं। राय की खूबसूरती की तारीफ करते हुए भी कई लोगों ने कमेंट किए हैं।

रैंप पर ऐश्वर्या के अलावा भी कई सेलीब्रिटी

रैंप पर ऐश्वर्या के अलावा भी कई सेलीब्रिटी

फैशन शो में ऐश्वर्या के साथ कई दूसरी सेलीब्रिटी भी वॉक करती दिखीं। हॉलिवुड स्टार हेलेन मिरेन, अम्बर हर्ड, लाएना ब्लूम, कैट ग्राहम, सो जो पार्क, इसाबेली फॉन्टाना जैसी हस्तियां रैंप पर दिखाई दीं। ऐश्वर्या राय बच्चन रैम्प पर एक ब्यूटी लाइन की ब्रैंड एम्बैसेडर के तौर पर आईं।

मॉडलिंग और फिल्में, दोनों में हिट ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय ने एक्टिंग और मॉडलिंग दोनों में नाम कमाया है। राय ने साल 1994 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता था। इसके बाद वो फिल्मों में आईं। 'और प्यार हो गया' से फिल्म से करियर शुरु करने वाली तो ऐश्वर्या के नाम पर देवदास, जोश, हम दिल दे चुके सनम, जोश, धूम-2 जैसी हिट फिल्में हैं। आखिरी बार उन्हें 'फन्ने खान' में देखा गया था। इन दिनों ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पोंनियिन सेलवन में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में भी वो काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+