बहू ऐश्वर्या राय और ससुर अमिताभ बच्चन ने शरीर के इस अंग का करवाया बीमा, जानकर उड़ेंगे आपके होश
Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों बच्चन परिवार से अपनी दूरी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का जल्द तलाक होने वाला है और उससे पहले ही ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ जलसा छोड़ चुकी है।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर ही ऐश्वर्या राय ने उनसे दूरी बनी ली है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय को लेकर तरह की बातें की जा रही हैं और उनके कुछ पुराने वीडियोज और फोटोज भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

ऐश्वर्या राय की ब्लू ग्रीन आंखें
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में फेमस हैं। ऐश्वर्या राय की ब्लू ग्रीन आंखों की दुनिया दीवानी है। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की इन खूबसूरत आंखों के चलते ही लोग उन पर मर मिटने को तैयार हो जाते हैं।
पत्नी के सुंदर आंखों पर फिदा हो गए थे अभिषेक
वहीं ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन ने भी एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी पत्नी के सुंदर आंखों पर फिदा हो गए थे। ऐश्वर्या राय की खूबसूरत आंखों ने ही उन्हें दुनिया की खूबसूरत महिला बनाने में मदद की है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी इन खूबसूरत आंखों का बीमा करवा रखा है।
ऐश्वर्या राय ने करवाया आंखों का इंश्योरेंस
कई बार ये बात सामने आ चुकी है कि ऐश्वर्या राय को उनकी सुंदर आंखों के लिए ही पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद ही ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखों का इंश्योरेंस करवा लिया था।
अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज का बीमा करवाया
वहीं बहू ऐश्वर्या राय के अलावा उनके ससुर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी भारी-भरकम आवाज का इंश्योरेंस और कॉपी राइट कराया है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ने ही अपने बॉडी पार्ट्स का बीमा करा रखा है।
बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते
पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय का अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अनबन चल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय इस समय बच्चन परिवार के साथ रहती भी नहीं हैं। एक्ट्रेस काफी समय से अपनी मां के साथ रह रही हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications