अभिषेक-ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या बच्चन के बर्थडे पर लिखी स्पेशल पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
Aaradhya Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का पूरी 12 साल की हो गई। इस खास मौके पर पूरे बच्चन परिवार ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। ऐसे में आराध्या के माता-पिता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बेटी के जन्मदिन पर खास मैसेज लिखा।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन पर उनके बचपन की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में आराध्या ने प्यारी सी फ्रॉक पहनी हैं जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। इसमें वह अपनी मां ऐश्वर्या के साथ सेल्फी लेती हुई दिखीं। आराध्या की क्यूट सी स्माइल देखकर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने फोटो शेयर कर बेटी के लिए खास मैसेज लिखा, 'मैं तुम्हें हमेशा बिना शर्त के प्यार करती हूं। मेरी प्यारी परी आराध्या। तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो... मैं तुम्हारे लिए सांस लेती हूं... मेरी आत्मा... खुश रहो, 12वां जन्मदिन सबसे अच्छा हो। भगवान तुम्हें हमेशा आशीर्वाद दें। तुम्हारे होने के लिए धन्यवाद...मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। तुम सबसे बेस्ट हो।'
इसके अलावा आराध्या के पिता अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी की बचपन की तस्वीर शेयर की। जिसमें वह अपने पिता की गोद में बैठकर उन्हें निहारती हुई नजर आ रही है। फोटो शेयर कर पिता अभिषेक ने बर्थडे विश कर कैप्शन पर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी राजकुमारी! मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।'
बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एकसाथ उमराव जान, गुरु, कुछ ना कहो और रावण समेत कई फिल्मों में एकसाथ काम किया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए और एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। फिर साल 2007 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हमेशा के लिए एक दुजे के हो गए। वहीं साल 2011 में कपल की लाइफ में आऱाध्या आईं।












Click it and Unblock the Notifications