11 मई 2024 को ऐश्वर्या राय के साथ क्या हुआ था कि टूट गया हाथ? क्यों छुपाया जा रहा है ये बड़ा हादसा?
Aishwarya Rai Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय टूटे हुए हाथ के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय अपने इस टूट हुए हाथ के साथ ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी शामिल हुई थीं। वहीं बेटी आराध्या बच्चन इस इवेंट के दौरान अपनी मां को संभालती नजर आई थीं।
ऐश्वर्या राय का कैसे टूटा हाथ
आपको बता दें कि कान्स इवेंट में शामिल होने के लिए जब ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची थीं, तभी से लोगों के मन में उनके प्लास्टर लगे हाथ को देखकर कई तरह के सावल खड़े हो रहे थे। ऐश्वर्या राय के फैंस एक्ट्रेस की ऐसी हालत देखकर काफी परेशान हो गए थे।

11 मई 2024 को ऐश्वर्या राय के साथ हुआ था हादसा
लोग ये जानना चाहते थे पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को ये चोट कैसे लगी। वहीं अब खबर आ रही है ऐश्वर्या राय के साथ उनके मायके में एक हादसा हो गया था जिसके बाद ही उनके हाथ में ये चोट लगी है। ऐश्वर्या राय के एक करीबी सूत्र ने मिड डे से बात करते हुए बताया है कि गत 11 मई 2024 को ऐश्वर्या राय के साथ एक बड़ हादसा हो गया था। उसी हादसे में उनका हाथ टूट गया है।
घर पर गिर गई थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय के करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय अपनी मां के घर पर गत 11 मई 2024 को अचानक ही फिसलकर गिर गई थीं। इस घटना में उनके हाथ की हड्डी टूट गई है और उन्हें प्लास्टर लगाना पड़ा है। सूत्र के अनुसार ऐश्वर्या को इस घटना में बुरी तरह से चोट लगी थी।
20 मई को मुंबई लौट आई हैं ऐश्वर्या राय
सूत्र ने बताया है कि उनके हाथ में प्लास्टर लगाया गया है लेकिन सूजन अभी भी है जिसके चलते अब उनकी सर्जरी होगी। डॉक्टरों ने ऐश्वर्या राय को पहले ही हाथ की सर्जरी के लिए कहा था लेकिन एक्ट्रेस को कान्स 2024 में शामिल होना था जिसके लिए उन्होंने कुछ समय मांगा था। फिलहाल ऐश्वर्या राय कान्स 2024 में अपना जलवा दिखाकर गत 20 मई 2024 को मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने मुंबई लौटते ही मतदान केंद्र पर जाकर वोट भी दिया।
जल्द होगी हाथ की सर्जरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय अगले हफ्ते ही हाथ की सर्जरी करवाएंगी। हालांकि सर्जरी के बाद भी करीब एक महीने तक उन्हें शोल्डर स्लिंग पहनकर रखना होगा। इसके अलावा उनकी फिजिओथेरेपी भी एक महीने तक चलेगी।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications